Students Drama Series In OTT: जितेंद्र कुमार की ‘पंचायत’ का तीसरा सीजन आप सभी ने देख लिया होगा। इस सीरीज को लोगों का काफी प्यार मिला है। आलम ये रहा कि पहले और दूसरे सीजन की तरह तीसरे सीजन ने भी दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब बारी है जीतू भैया की दूसरी पॉपुलर वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ के तीसरे सीजन की जो 20 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। पिछले दिनों ‘कोटा फैक्ट्री 3‘ का ट्रेलर जारी हुआ था, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया था। अगर आप भी जीतू भैया की सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आपको थोड़ा सा इंतजार और करना होगा। इस बीच हम आपके लिए कुछ और सीरीज की लिस्ट लाए हैं, जिसे आप ‘कोटा फैक्ट्री 3’ रिलीज होने से पहले देख सकते हैं।
Laakhon Mein Ek
साल 2017 में आई वेब सीरीज की कहानी ‘लाखों में एक’ की कहानी IIT स्टूडेंट आकाश पर बनी है, जिसमें आकाश कॉलेज से निकलकर IIT करने का फैसला लेता है। इस दौरान उसकी जिंदगी में काफी मुश्किलें भी आती हैं। इस सीरीज को आप अमेजन मिनी टीवी पर देख सकते हैं।
Alma Matters: Inside the IIT Dream
साल 2021 में आई डॉक्यूमेंट्री ‘अल्मा मैटर्स: इनसाइड द आईआईटी ड्रीम पर बेस्ड है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में आईआईटी स्टूडेंट की लाइफ में आने वाले स्ट्रबल को दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप रूमर्स के बीच Tejasswi Prakash संग पार्टी करने पहुंचे Karan Kundra, ट्रोलर्स की हुई बोलती बंद!
Half CA
पिछले साल 2023 में रिलीज हुई वेब सीरीज आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। सीए बनने के लिए जिंदगी में क्या क्या झेलना पड़ता है, इसके बारे में जानने के लिए आप अमेजन प्राइम इंडिया का रुख कर सकते हैं।
Girls Hostel
साल 2018 में आई वेब सीरीज ‘गल्र्स हॉस्टल की कहानी महिला डेंटल हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों पर आधारित है। ये सीरीज सोनी लिव पर मौजूद है।
Im MATURE
अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘आई एम मैच्योर’ टीनएज लड़कों और उनकी दोस्ती पर बेस्ड है, जिसकी कहानी आपको बेहद एंटरटेन करेगी।
Hostel Daze
साल 2019 में आई वेब सीरीज ‘हॉस्टल डेज’ आपको काफी पसंद आएगी। इस वेब सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं, जिसमें हॉस्टल लाइफ और कॉलेज के दोस्तों की जिंदगी दिखाई गई है।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
8 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
9 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
10 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
10 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
12 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
14 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
16 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
17 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines