Kota Factory 3 Streaming On Netflix: जितेंद्र कुमार स्टारर वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री‘ का इंतजार फाइनली खत्म हो चुका है। नेटफ्लिक्स पर 5 एपिसोड के साथ तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है। जैसा पिछले दो सीजन में देखने को मिला था कि कलरफुल दुनिया में इस सीरीज को ब्लैक एंड व्हाइट में रिलीज किया गया था। मेकर्स ने यही पैटर्न इस बार भी कायम रखा है। राजस्थान के कोटा शहर में मौजूद देश के सबसे बड़े IIT-JEE कोचिंग इंस्टीट्यूट से इंस्पायर्ड ‘कोटा फैक्ट्री’ में सिर्फ कोचिंग संस्थान ही नहीं बल्कि यहां पढ़ने आने वाले बच्चों को किस तरह पढ़ाई का प्रेशर झेलना पड़ता है, बखूबी दिखाया गया है। तो चलिए जान लेते हैं इस वेब सीरीज से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जो आपको मजबूर कर देंगी इस सीरीज को देखने के लिए। आइए जानते हैं।
ब्लैक एंड व्हाइट में शूटिंग क्यों?
सबसे पहले आपको बताते हैं कि कोटा फैक्ट्री की शूटिंग हमेशा ब्लैक एंड व्हाइट में क्यों होती है? इसका जवाब ये है कि अगर आप इस शहर में ये सोचकर एंट्री करेंगे कि आपको यहां बहुत सारी घूमने वाली जगह मिलेगी तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस शहर में आपको सिर्फ दो से तीन चीजें दिखाई देंगी जिनमें बड़े-बड़े हॉस्टल, कोचिंग इंस्टीट्यूट और कंधे पर बैग टांगे बच्चे शामिल हैं। कहते हैं कि इस शहर में पढ़ने आने वाले बच्चों को अपनी रंगीन दुनिया छोड़कर सिर्फ नीरस जिंदगी अपनानी पड़ती है, जिसमें मनोरंजन का दूर-दूर तक वास्ता नहीं रहता। इसी तालमेल को बैठाने के लिए इस वेब सीरीज को ब्लैक एंड व्हाइट में शूट किया गया है।
कोटा फैक्ट्री ही क्यों?
कोटा फैक्ट्री का नाम सुनकर अक्सर लोगों के मन में आता है कि आखिर इसका नाम फैक्ट्री क्यों है? आपको बता दें कि अगर आपने ‘कोटा फैक्ट्री 3’ का ट्रेलर देखा होगा तो इसमें एक डायलॉग है, ‘कोटा अब शहर नहीं फैक्ट्री बन चुका है।’ पहले यहां बच्चों को तराश कर काबिल बनाया जाता था, अब यहां मास प्रोडक्शन लग चुका है। यही वजह है कि कोटा जिसे हब कहते हैं, उसका नाम कोटा फैक्ट्री रखा गया है।
सिविल इंजीनियर हैं जीतू भैया
बता दें कि ‘कोटा फैक्ट्री’ के जीतू भैया यानी जितेंद्र कुमार इस सीरीज में टीचर का किरदार निभा रहे हैं। आपको बता दें कि जितेंद्र कुमार रियल लाइफ में भी IIT पास हैं। उन्होंने IIT खड़गपुर से डिग्री ली है और वो बेंगलुरु में सिविल इंजीनियर की जॉब भी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Kota Factory 3: एजुकेशन सिस्टम की वो 5 ‘खामियां’, जिन्हें उभारने आए जीतू भैया
पहला सीजन 30 दिन में हुआ था शूट
कोटा फैक्ट्री का पहला सीजन 16 अप्रैल, साल 2019 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। इसकी शूटिंग उसी साल जनवरी में शुरू हुई थी। करीब 30 दिन के अंदर शूटिंग पूरी करने के बाद ही मेकर्स ने कोटा फैक्ट्री को रिलीज कर दिया था।
दूसरे सीजन की शूटिंग में लग गए 3 महीने
वहीं कोटा फैक्ट्री का दूसरा सीजन शूट करने में करीब 3 महीने लग गए थे। दूसरे सीजन की शूटिंग कोरोना काल में हुई थी। वो भी चिलचिलाती गर्मी में। उस वक्त स्टार कास्ट को ठंड का सीन करते वक्त स्वेटर और जैकेट पहनना पड़ता था। ये स्टार्स के लिए काफी मुश्किल था।
यह भी पढ़ें: पहले स्वेटर पहनो फिर AC… Alam Khan ने सुनाया Kota Factory से जुड़ा मजेदार किस्सा
5 एपिसोड के साथ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम
कोटा फैक्ट्री का अब तीसरा सीजन आज 20 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुका है। कोटा में पढ़ने वाले बच्चों की जिंदगी से जुड़ी परेशानियां, प्रेशर और सिलेक्शन के लिए जद्दोजहद देखने के लिए ‘कोटा फैक्ट्री 3’ को जरूर देखें। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, तिलोत्तमा शोम, मयूर मोरे, आलम खान, अहसास चन्ना समेत कई स्टार्स हैं। इस सीरीज को राघव सुब्बू ने डायरेक्ट किया है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines