Jitendra Kumar Share College Incident: ओटीटी के किंग बन चुके जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया आजकल अपनी लेटेस्ट वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री 3’ से लाइमलाइट में बने हुए हैं। पहले ‘पंचायत’ के सचिव जी बनकर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। अब जीतू भैया बनकर OTT प्लेटफॉर्म पर आ चुके हैं। खैर आज हम कोटा फैक्ट्री की नहीं बल्कि जीतू भैया की कॉलेज लाइफ जर्नी पर बात करेंगे। ये तो हम सब जानते ही हैं कि वो ITT खड़गपुर के से इंजीनियरिंग कर चुके हैं। पेशे से सिविल इंजीनियर भी हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी कालेज की जर्नी से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है। एक्टर ने बताया है कि कॉलेज के दिनों में वो शाहरुख खान से काफी इंस्पायर्ड थे और कॉलेज की लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए अक्सर रोमांटिक हरकतें करते थे।
लड़की इम्प्रेस करने में लगे रहते थे जीतू भैया
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जितेंद्र कुमार कह रहे हैं कि ‘कॉलेज के वक्त हमारा हजार लड़कों का बैच था और उनमें सिर्फ 70 लड़कियां थी। हम हर दिन कोशिश करते थे कि किसी लड़की को इम्प्रेस कर सकें पर ऐसा हो नहीं पाता था।’ जब उनसे पूछा जाता है कि क्या आपकी कोई गर्लफ्रेंड थी? इस पर जीतू भैया ने कहा कि ‘मुझे याद है कि एक दिन मैं कॉलेज ग्राउंड में बैठा था, तभी वहां एक लड़की आई और उसने मुझसे कुछ रास्ता पूछा। उसे एक नजर में देखते ही मुझे प्यार हो गया। मैंने उससे कहा कि चलों मैं रास्ता दिखा देता हूं।
यह भी पढ़ें: Kota Factory 3 नेटफ्लिक्स पर रिलीज, जानें 5 एपिसोड वाली सीरीज से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
जब लड़की से नंबर लेना गए भूल
जीतू भैया ने आगे कहा, ‘मेरे ये कहने पर उस लड़की ने कहा कि नहीं आप बस रास्ता बता दो। इस पर मैंने उससे कहा कि मैं उसी रास्ते पर जा रहा हूं तो आप मेरे साथ चल सकती हो।’ एक्टर ने कहा, ‘मैं उस लड़की के साथ जा रहा था तभी मेरे दोस्तों ने मुझे देखकर टांग खींचनी शुरू कर दी। जब वो लड़की चली गई तो मेरे दोस्तों ने कहा कि तुमने उस लड़की से नंबर लिया क्या? तब मुझे याद आया कि अरे मैं नंबर नहीं ले पाया और मैं माथा पकड़कर वहीं बैठ गया।’
एक्टर ने आगे कहा कि ‘तभी वो लड़की वापस आई और उसने मुझे देखकर स्माइल करते हुए हेलो बोला। मैंने सोचा ये वक्त यही है फोन नंबर मांगने का फिर मुझे याद आया कि पहले पूछ लेता हूं कि वो कौन से ईयर की लड़की है। फिर मैंने पूछा कि आप कौन से ईयर की हो? उसने कहा 3rd ईयर। ये सुनते ही मैंने अपना विचार बदल लिया और वहां से चला गया।’
सीनियर को प्रपोज करना पड़ा भारी
जब जीतू भैया से पूछा गया कि क्यों नंबर नहीं लिया? इस पर उन्होंने कहा कि ‘मुझे याद है कि एक बार कॉलेज में मेरा दिल अपनी सीनियर पर आ गया था। मैंने उन्हें देखते ही प्रपोज कर दिया था। उसके बाद उन्होंने मेरी बहुत अच्छे से क्लास लगा दी थी। इसलिए मैं सीनियर्स से दूर रहना चाहता था।’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines