Konkona Sen Sharma, Killer Soup: बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेसेस में से एक अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। हालांकि इन दिनों एक्ट्रेस अपनी एक आदत से बहुत परेशान है।
इतना ही नहीं बल्कि इसे वो छोड़ना भी चाहती हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कोंकणा की कौन-सी आदत उन्हें परेशान कर रही है। साथ ही इसे लेकर उनका क्या कहना है?
यह भी पढ़ें- एक्स बीवी के भाई से हुई Aamir Khan की बहन की शादी, जानें कौन है ‘फरहत खान’ के पति?
मैं छोड़ना चाहती हूं- कोंकणा
हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया के एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस से पूछा गया कि आपकी सबसे बुरी आदत कौन-सी है। इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि अगर मैं अपनी सबसे बुरी आदत के बारे में बात करूं, तो वो है सिगरेट पीना, ये मेरी सबसे बुरी आदत है, जिसे मैं छोड़ना चाहती हूं। कोंकणा ने कहा कि मैं बहुत ज्यादा तो सिगरेट नहीं पीती हूं, लेकिन अब मैं इससे हर हाल में पीछा छुड़ाना चाहती हूं।
‘किलर सूप’ को लेकर सुर्खियों में हैं एक्ट्रेस
इसके साथ ही जब एक्ट्रेस से उनकी लाइफ के सबसे बुरे दौर को हटाने के लिए पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं अगर अपनी लाइफ के किसी खराब टाइम को हटाना चाहती हूं, तो वो है वो तीन महीने जब मैं बेड रेस्ट पर थी। ये टाइम मेरी लाइफ का सबसे खराब टाइम था। बता दें कि अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज ‘किलर सूप’ को लेकर सुर्खियों में है।
इस दिन रिलीज होगी ‘किलर सूप’
साथ ही एक्ट्रेस इसका जमकर प्रमोशन भी कर रही है। इस सीरीज में एक्ट्रेस के साथ मनोज बाजपेयी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। बता दें कि हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर भी जारी किया गया है, जो फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है। मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा की ये सीरीज 11 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन रिलीज की जाएगी। फैंस को इस सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
6 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
8 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
10 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
10 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
12 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines