Kollywood Famous Stunt Artist Raju Died: कॉलीवुड के फेमस स्टंट आर्टिस्ट राजू की फिल्म के सेट पर कार स्टंट करते समय हुए हादसे में मौत हो गई। ये हादसा एक्टर आर्या की अपकमिंग फिल्म के सेट पर हुआ है। जानकारी के अनुसार 13 जुलाई की सुबह फिल्म सेट पर कार स्टंट करते समय दुर्घटना के शिकार हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टंट आर्टिस्ट राजू की मौत की जानकारी तमिल एक्टर विशाल ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करके दी। उन्होंने कहा कि इस बात पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है।
इस पर यकीन कर पाना मुश्किल…
स्टंट आर्टिस्ट राजू के निधन की पुष्टि करते हुए एक्टर विशाल ने एक्स पर एक लंबा और भावुक पोस्ट किया। विशाल ने बताया कि कैसे राजू ने फिल्मों में जानलेवा स्टंट किए थे। विशाल ने एक्टर आर्या और डायरेक्टर पीए रंजीत को टैग करते हुए लिखा कि इस बात पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है कि स्टंट आर्टिस्ट राजू का आज सुबह फिल्म के लिए कार स्टंट करते हुए गाड़ी पलटने से निधन हो गया। उन्होंने बताया कि वे राजू को कई सालों से जानते हैं। राजू ने उनकी फिल्मों में भी कई जोखिम भरे स्टंट बार-बार किए हैं। वे एक बहुत बहादुर इंसान थे।
यह भी पढ़ें: ‘धड़क 2’ को सिद्धांत और तृप्ति ने तुरंत कहा था ‘हां’, रोने पर मजबूर कर देगी फिल्म
राजू के परिवार का हमेशा देंगे साथ…
विशाल ने आगे लिखा कि राजू के परिवार के साथ उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि उनकी ये संवेदनाएं सिर्फ इस ट्वीट तक सीमित नहीं हैं। वह राजू के परिवार के बेहतर भविष्य के लिए भी हमेशा उनके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि वह उसी फिल्म इंडस्ट्री से हैं जिसमें राजू ने अपनी फिल्मों में योगदान दिया है।
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
6 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
43 mins agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
4 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
5 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
13 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines