Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस को लेकर देश का माहौल गर्म है। सोशल मीडिया पर केस को लेकर बातें हो रही हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस केस की पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। इस बीच अब अभिनेत्री कंगना रनौत निशाने पर आ गई हैं। जी हां, एक्ट्रेस इस केस को लेकर सवालों के घेरे में हैं, क्योंकि उन्होंने अभी तक केस पर रिएक्ट नहीं किया है।
किसने उठाया सवाल और क्या कहा?
दरअसल, सोशल मीडिया पर Anti Rape Activist योगिता भयाना ने कंगना पर सवाल उठाए हैं। अपने एक्स अकाउंट पर योगिता ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया। योगिता ने कंगना से सवाल करते हुए लिखा कि सोचा था कि आपके राजनीति में आने से महिलाओं की स्थिति में सुधार होगा, लेकिन आप तो अभी से किनारा कस्सी करने लगी… योगिता के पूरे पोस्ट को आप देख सकते हैं?
कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर पीड़िता के लिए न्याय की मांग
गौरतलब है कि एक तरफ तो पूरा देश कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहा है। दूसरी ओर कंगना ने इस केस पर कुछ नहीं कहा। ऐसे में कंगना का सवालों के घेरे में आना तो लाजिमी था। बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत, विनश फोगाट वाले मामले को लेकर चर्चा में थीं। जी हां, भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विनेश फोगाट के लिए पोस्ट किया था।
विनेश फोगाट को लेकर किया था पोस्ट
अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने विनेश फोगाट को सपोर्ट करते हुई एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में भारत माता विनेश फोगाट के पीछे खड़ी नजर आ रही थीं। तस्वीर के कैप्शन पर लिखा था कि मत रो विनेश-आपके साथ खड़ा है पूरा देश। इतना ही नहीं, कंगना ने विनेश की ताजा फोटो भी शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस ने उन्हें शेरनी कहा था।
यूजर्स ने किया ट्रोल
वहीं अब योगिता के पोस्ट के बाद कंगना रनौत सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा कि आप कैसी बातें कर रही हैं? कंगना भला कैसे कुछ कह सकती हैं? दूसरे यूजर ने लिखा कि यह उनका काम नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा कि वे बस राहुल गांधी को ट्रोल करेंगी। एक और ने कहा कि गलत टाइम पर पोस्ट किया है। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर्स कंगना को खूब ट्रोल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मौत से पहले कई बार ‘बेहोश’ हुए Matthew Perry, आखिर फ्रेंड्स स्टार के साथ क्या हुआ था?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines