Bollywood Stars On Kolkata Rape Case: इस वक्त पूरे देश में कोलकाता डॉक्टर रेप केस को लेकर मामला गर्माया हुआ है। आम पब्लिक से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक इस बर्बरता के साथ हुए क्राइम पर अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं और इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इस अपराध ने एक बार फिर निर्भया कांड की याद दिला दी है और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और कृति सेनन ने भी अपनी आवाज उठाई है और सजा की मांग की है। बता दें कि इससे पहले आयुष्मान खुराना, करीना कपूर, आलिया भट्ट समेत कई स्टार्स भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुखर हो चुके हैं। आइए जानते हैं इन सेलेब्स ने क्या कहा?
ऋतिक रोशन ने जाहिर किया गुस्सा
कोलकाता डॉक्टर रेप केस पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने लिखा, ‘हां, हम ऐसे समाज के अंदर रह रहे हैं, जहां सभी लोगों को समान रूप से सुरक्षित महसूस हो सके। इसमें अभी वक्त लगेगा। उम्मीद करते हैं कि यह हमारे देश के बेटे और बेटियों को सशक्त बनाने के साथ संभव हो सके। अगली पीढ़ियां बेहतर होंगी। हम वहां पहुंच सकेंगे लेकिन इसके बीच क्या होगा?’ इसे रोकने के लिए सजा देनी होगी जिसका अंजाम ऐसा होना चाहिए जिससे अपराधियों के अंदर डर पैदा हो सके। हमें शायद यही करना चाहिए। शायद? मैं अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग करता हूं और पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हुआ हूं। मैं उन सभी डॉक्टरों के साथ भी खड़ा हूं जिन पर कल रात हमला किया गया।
प्रीति जिंटा ने की चेहरा दिखाने की मां
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘हम दुनियाभर की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है। इस चुनाव में पुरुषों और महिलाओं के मिलाकर 66 परसेंट वोटिंग हुई थी। खबर यह भी आई थी कि अगले चुनाव में महिलाएं वोटिंग के मामले में पुरुषों को पीछे छोड़ देंगी। अब समय आ गया है कि सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के बारे में सोचते हुए उनकी सुरक्षा को आगे रखना चाहिए।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘ये बहुत दिल दुखाने वाला है कि रेपिस्ट का चेहरा छिपा दिया जाता है। इसके बाद उसे अरेस्ट किया जाता है। मुझे ऐसा लगता है कि अगर किसी ने रेप किया है तो उसके नाम और चेहरे को छुपाना चाहिए।’
यह भी पढ़ें: Bhumi Rajgor कौन? जिसने Stree 2 बनकर मचाया तांडव, कियारा आडवाणी से खास कनेक्शन
कृति सेनन ने कही दिल की बात
कृति सेनन ने पोस्ट में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, ‘भारी दिल और गुस्सा, मुझे स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने का मन नहीं है।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘हम अपनी आजादी के 78वें साल का जश्न मना रहे हैं और गर्व कर रहे हैं कि विश्व स्तर पर हम एक देश के रूप में आगे आ गए हैं। ऐसी भयानक वास्तविकता को देखती हूं तो मेरा दिल टूट जाता है।’
यहां देखें बाकी स्टार्स के रिएक्शन
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
49 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines