Kolkata Doctor Rape-Murder: 'आजादी' पर उठे सवाल, 'खौफनाक रेप' को लेकर कभी न बोलने वाले का भी फूटा गुस्सा

Bollywood Reaction on Kolkata Case: कोलकाता रेप मर्डर केस ने बॉलीवुड में भी खलबली मचा दी है और सेलेब्स इस पर रिकक्ट कर रहे हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने मुद्दे पर पोस्ट लिखी है।

Kolkata Doctor Rape-Murder Case

Kolkata Doctor Rape-Murder Case

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: एक तरफ आजादी का जश्न, दूसरी ओर देश की बेटी के लिए न्याय की मांग… आखिर कब तक औरतों को अपने हक के लिए इस दुनिया से लड़ना पड़ेगा? कब तक बेटियां ‘निर्भया’ बनती रहेंगी? कब तक बेटियों को नोंचने वाले दरिंदे खुलेआम घूमते रहेंगे। सवाल तो बहुत हैं, लेकिन जवाब एक का भी नहीं…इस वक्त देश कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर गुस्से में है। एक तरफ पीड़िता को न्याय देने की मांग उठ रही है, दूसरी तरफ ‘आजादी’ पर सवाल उठ रहे हैं। अगर बेटियां अपने ही देश में सुरक्षित नहीं है तो फिर भारत कैसी आजादी का जश्न मना रहा है?

विज्ञापन

बॉलीवुड हस्तियों का फूटा गुस्सा

कोलकाता डॉक्टर रेप केस को लेकर बॉलीवुड भी गुस्से में है। फिल्मी सितारों ने हत्याकांड पर नाराजगी जाहिर करते हुए ‘आजादी’ पर सवाल उठा दिए। इस केस पर उनकी भी चुप्पी टूट गई, जिन्होंने कभी किसी मुद्दे पर कुछ नहीं कहा। जी हां, बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी बहुत कम किसी मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं, लेकिन कोलकाता डॉक्टर रेप केस को लेकर सुहाना खान का भी गुस्सा फूटा।

विज्ञापन
Suhana Khan

Suhana Khan

सुहाना खान ने किया पोस्ट

सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि हम अच्छी चीजों के लायक हैं और इसके लिए हम लड़ते रहेंगे, क्योंकि कोई भी चीज या इंसान कभी भी एजेंसी या महिला की गरिमा का उल्लंघन नहीं कर सकता। न सिर्फ सुहाना खान, बल्कि इस केस पर नव्या नंदा ने भी एक पोस्ट साझा की। नव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि एक और डरावने रेप केस का मामला सामने आया है। सबसे पहले हमें उसके और उसके परिवार के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

‘आजादी’ पर उठे सवाल

नव्या ने आगे लिखा कि हमारे देश की उन्नति और विकास में महिलाओं ने हमेशा बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। काम की जगह, क्लास और घर हमारे लिए एक सक्षम और सुरक्षित स्थान होना चाहिए। पुरुषों और महिलाओं को उन मानसिकताओं के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है, जो लगातार महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने के बारे में सोचते हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर समेत कई सितारों ने इस केस को लेकर अपनी बात रखी है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ