हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Hrithik Roshan की फिल्म के मशहूर एडिटर का निधन, एक दिन पहले इस फिल्म के लिए मिला था नेशनल अवॉर्ड

koi mil gya editor Sanjay Verma Passes Away
विज्ञापन

Sanjay Verma Passes Away: सिनेमाजगत से एक फिर बुरी खबर आ रही है। मशहूर एडिटर संजय वर्मा का निधन हो गया है। संजय के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है और संजय के निधन पर हर कोई शोक जाहिर कर रहा है।

संजय वर्मा के निधन का कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन उनके चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है।संजय ने कई सुपरहिट फिल्मों में अपना जादू दिखाया है।

52 से भी ज्यादा फिल्मों में किया काम

मशहूर एडिटर संजय वर्मा ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, जिसमें ऋतिक रोशन की ‘कोई मिल गया’ से लेकर सलमान-शाहरुख की ‘करण अर्जुन’, रेखा की ‘खून भरी मांग’ और कई अन्य सुपरहिट फिल्मों में अपनी एडिटिंग का जादू दिखाया है। इसके साथ ही उन्होंने ‘कागज’, ‘कौन मेरा कौन तेरा’, ‘कयामत से कयामत तक’, ‘मिलेंगे मिलेंगे’ से लेकर ‘कल किसने देखा’ समेत 52 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन

इस फिल्म के लिए जीता नेशनल अवॉर्ड

बता दें कि संजय ने ऋतिक रोशन के पिता के साथ भी कई फिल्मों में काम किया है। हाल ही में भी उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म ‘द लास्ट शो’ के लिए बेस्ट गुजराती फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीता है। Chhello Show गुजराती फिल्म है, जो साल 2021 में आई थी। ये फिल्म ऑस्कर के लिए भी शॉर्ट लिस्ट हुई थी।

जीते कई पुरस्कार 

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं। साल 1996 में फिल्मफेयर अवॉर्ड से संजय को नवाजा गया और साल 2000 में स्क्रीन अवॉर्ड्स और 2001 में IIFA अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार संजय ने अपने नाम किए है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola