Bollywood Science Fiction Movies: अब बदलते समय के साथ लोग हर चीज को आधुनिक चीजों से जोड़ कर देखने लगे हैं, जिसमें ओटीटी प्लेटफॉर्मस भी उनका साथ निभा रहे हैं। ऐसे में हमारे बीच ऐसे बेहद से लोग मौजूद हैं, जो रोमांस, हॉरर, कॉमेडी, क्राइम और थ्रिलर से भरी फिल्मों के साथ-साथ साइंस फिक्शन मूवीज में भी अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में वो लोग इसके लिए बेहत ऑप्शन हॉलीवुड या दूसरे देशों की फिल्मों को मानते हैं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि साइंस फिक्शन मूवीज के मामले बॉलीवुड भी किसी से कम नहीं है।
वो भी आज के समय में विदेशी फिल्मों को टक्कर दे रहे हैं। ऐसे में जो लोग साइंस फिक्शन मूवीज देखने के शौकीन हैं और दिवाली की छुट्टियों का मजा लेना चाहते हैं तो आज हम उनको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही साइंस फिक्शन मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका मजा वो घर बैठे ले सकते हैं। ये फिल्में आपको आसानी से ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर मिल जाएंगी।
कोई मिल गया (Koi Mil Gaya)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साल 2003 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कोई मिल गया’ का है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म की खासियत ये है कि ये फिल्म साइंस फिक्शन होने के साथ-साथ लोगों तक दोस्ती और इमोशनल कनेक्शन से जुड़ना भी सिखाती है। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
कृष 3 (Krrish 3)
साल 2013 में रिलीज हुई ‘कृष 3’, ‘कोई मिल गया’ का तीसरा सीक्वल है। इससे पहले ‘कृष’ रिलीज हुई थी। ‘कृष 3’ भी बॉलीवुड की अब तक की सबसे बेहतरीन साइंस फिक्शन फिल्मों में से एक है। इसका निर्देशन भी राकेश रोशन ने किया है, जिसमें ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: रोंगटे खड़े कर देने वाली The Railway Men की कहानी, जब एक शहर बन गया था ‘कब्रिस्तान’
रा-वन (Ra-One)
साल 2011 में रिलीज शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की फिल्म ‘रा-वन’ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ये एक जबरदस्त साइंस फिक्शन मूवी है, जो कंप्यूटर गेमिंग पर आधारित है, जिसके किरदार जीवित हो जाते हैं। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।
लव स्टोरी 2050 (Love Story 2050)
हरमन बावेजा (Harman Baweja) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की ये फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ साल 2008 में रिलीज हुई थी। ये एक बेहतरीन साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें प्रियंका और हरमन टाइम मशीन से 2050 में पहुंच जाते हैं। इस फिल्म को भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
मिस्टर एक्स (Mr. X)
विक्रम भट्ट के निर्देशिन में बनी फिल्म ‘मिस्टर एक्स’ साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) लीड रोल में है, जो एक केमिकल के चलते गायब हो जाते हैं। इस फिल्म में भी साइंस एक्पेरिमेंट का मजा लिया जा सकता है, जिसको अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। (Bollywood Science Fiction Movies)
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
4 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
5 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
6 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
8 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines