Koffee With Karan Season 8: करण जौहर के शो कॉफी विद करण ने अपना पहला एपिसोड रिलीज कर दिया। इस शो में पहले कपल रणवीर और दीपिका बने। इस चर्चित जोड़ी को 11 साल हो चुके हैं। दोनों ने पहली बार किसी शो में अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की। यह बात तो सभी जानते हैं कि दोनों की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म राम-लीला के सेट पर शुरू हुई थी। लेकिन अब दोनों ने खुलासा किया है कि इस फिल्म के बनने के दौरान वह दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए थे।
यह भी पढ़ें: 4.64 करोड़ की Lamborghini को लेकर ट्रोल हुईं Shraddha Kapoor! ट्रोलर्स बोले – ईंधन पीती है और CO2 उगलती…
पहली नजर में हुआ इश्क
शो में रणवीर ने बताया कि दीपिका से मिलने से पहले वह लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे और कुछ समय तक सिंगल भी थे। इस जोड़ी की मुलाकात तब हुई जब दीपिका को राम-लीला में कास्ट किया गया था। रणवीर ने बताया कि वह दीपिका पर पहली नजर में ही फिदा हो गए थे। संजय लीला भंसाली के घर जब दीपिका सफेद चिकनकारी का कुर्ता पहने पहुंचीं। भंसाली का घर समुद्र के किनारे स्थित है, तो दीपिका ने जैसे ही दरवाजा खोला तो उनके बाल उड़ रहे थे। वह उनको देखते ही उनपर फिदा हो गए थे। दोनों ने फिल्म की कहानी पढ़ी और साथ में लंच किया।
2015 में की थी सगाई
रणवीर ने बताया कि उनको छह महीने के अंदर ही पता चल गया था कि हां दीपिका ही वही लड़की हैं, जिनके साथ वह अपना आगे का समय बिताना चाहते हैं। दोनों ने 2012 में डेट करना शुरू किया और 2015 में सगाई कर ली, लेकिन तीन साल तक सगाई को सबसे छिपाकर रखा था। दोनों राम-लीला के सेट पर एक-दूसरे के इतने करीब आ गए थे कि वह अपना सारा समय एक दूसरे के साथ बिताते थे। इस बात की भनक कहीं ने कहीं संजय लीला भंसाली को भी लग गई थी। राम-लीला में दोनों का एक किसिंग सीन भी है। इसको लेकर भी दोनों ने बात की।
करते रहे थे किस
दरअसल इस सीन की शूटिंग के दौरान स्क्रिप्ट के मुताबिक दोनों को एक दूसरे को किस करना था और सीन के मुताबिक खिड़की से आई एक ईंट से दोनों को डिस्टर्ब होना था, लेकिन दोनों किसिंग सीन में इतना खो गए थे कि डायरेक्टर ने जैसे ही ग्रीन सिग्नल दिया दोनों किस करते हुए इस कदर खो गए कि ईंट से कांच टूटने के बाद भी दोनों एक-दूसरे को किस करते रहे। ये देख खुद भंसाली भी सन्न रह गए थे, लेकिन उनको ये कंफर्म हो गया था कि बात अब काफी आगे बढ़ चुकी है। इस किस्से का जिक्र खुद भंसाली ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
7 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
9 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
10 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
11 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
12 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
13 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines