Koffee With Karan: करण जौहर का शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार शो में एंट्री होने वाली है एक्शन किंग रोहित शेट्टी और अजय देवगन की। दोनों शो में काउच की शोभा बढ़ाते और कई मजेदार सवालों के जवाब देते नजर आएंगे। बता दें कि पिछले शो में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर नजर आए थे। आज कॉफी विद करण 8 का नया प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है। इस वीडियो में रोहित शेट्टी, अजय देवगन और करण जौहर का मजेदार अंदाज देखने को मिला है। इस दौरान शो में करण ने अजय देवगन से ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब सुन सभी शॉक रह गए हैं। करण जौहर को अजय देवगन ने अपना सबसे बड़ा दुश्मन बता दिया है।
अजय देवगन हिट या फ्लॉप पर करते हैं चिल
सामने आए वीडियो में करण जौहर सबसे पहले रोहित शेट्टी और अजय देवगन का स्वागत करते हैं और काउच पर सवालों का बौछार हुई सबसे पहले रोहित शेट्टी पर। करण जौहर पूछते हैं कि फिल्में हिट हो जाने के बाद आप क्या करते हैं। इसके जवाब में रोहित शेट्टी कहते हैं कोई रिएक्ट नहीं करता हूं। जैसे सलमान खान और अजय देवगन हिट या फ्लॉप देने पर सिर्फ चिल करते हैं, बस वैसे ही। इसके बाद अजय देवगन से रोहित शेट्टी ने पार्टी को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में अजय देवगन ने कहा कि लोगों ने मुझे पार्टियों में बुलाना बंद कर दिया है।
यह भी पढ़ें: 1 हफ्ते में तीसरी बार Urfi Javed का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ सस्पेंड! तंग आकर एक्ट्रेस ने कही यह बात
करण जौहर थे अजय देवगन के दुश्मन
इसके बाद शुरुआत होती है रैपिड फायर राउंड की। इस दौरान करण रोहित शेट्टी से पूछते हैं कि रणवीर एकदम अलग नेचर के हैं और अजय देवगन एकदम अपोजिट तो आप दोनों को कैसे डील करते हैं। इसके जवाब में अजय देवगन कहते हैं कि या तो उसका मुंह बंद कर देता हूं या अपने कान बंद कर लेता हूं। वहीं करण जौहर के सवालों में ये भी सवाल होता है कि इंडस्ट्री में अजय देवगन का सबसे बड़ा दुश्मन कौन है…? इस पर देवगन कहते हैं एक समय पहले आप मेरे सबसे बड़े दुश्मन रहे हैं।
क्यों हुई थी दोनों के बीच दुश्मनी
बता दें कि एक समय पर करण जौहर और अजय देवगन के बीच दुश्मनी थी। बता दें कि दोनों के बीच विवादों की खबरें साल 2016 में सामने आई थीं। जब बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की शिवाय और करण जौहर की ए दिल है मुश्किल रिलीज हुई थी। उस दौरान काजोल ने अपने पति का साथ दिया था। इस विवाद के बाद करण जौहर और अजय देवगन के बीच बातचीत बिल्कुल बंद हो गई थी, साथ ही काजोल और करण की दोस्ती में भी दरार आ गई थी। इस किस्से का जिक्र करण ने अपनी किताब ‘एन अनसूटेबल बॉय’ में भी किया था। इसके अलावा एक चैनल से बात करते हुए करण जौहर ने कहा था, ‘अजय देवगन ने एक बार मुझे फोन किया और मुझपर खूब चिल्लाए थे, क्योंकि उन्होंने किसी से ये सुना था कि मैंने उनकी पत्नी के बारे में कुछ बातें कही थीं, जबकि ऐसा नहीं था कि क्योंकि वो मेरे सबसे करीबी रिश्तों में से एक थी।’
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
2 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
7 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
8 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
12 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
13 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
16 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
17 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
19 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines