Koffee With Karan Season 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह को स्पेशल जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जिसे लेने के लिए फिल्ममेकर करण जौहर पहुंचे थे। करण 69वें नेशनल अवॉर्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वह कॉफी विद करण के अगले एपिसोड को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। करण कॉफी विद करण के 8वें सीजन के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। करण ने हाल ही में कॉफी वद करण के 8वें सीजन की दुनिया की एक झलक दिखाई है।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की Dunki का ‘World Cup 2023’ से क्या है कनेक्शन? टीजर से जुड़ा अपडेट भी आया सामने
ऐसा दिखेगा इस सीजन का ले-आउट
करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉफी विद करण सीजन 8 की झलक साझा की है। वीडियो सभी डिजाइन-प्लान लेआउट के साथ शुरू होता है, फिर उस जगह पर पहुंच जाता है जहां आइकॉनिक काउच रखा गया है। वहां शानदार हैंपर के साथ लीजेंडरी ऑरेंज कॉफी विद करण का मग भी दिखाई देता है।
क्या बोले करण जौहर
वहीं करण जौहर कॉफी विद करण के एपिसोड को लेकर कहते हैं, ‘हम सभी जानते हैं कि आप कॉफी विद करण के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और आपकी विशेज सुनी गई हैं। सीजन 7 से जबरदस्त रेस्पॉन्स और ढेर सारे अनुमानों के बाद, इस सीजन में मैं अपने दोस्तों और आपके फेवरेट सेलेब्स से इनफेमस काउच पर बिना फिल्टर वाली बातचीत के साथ उनके सीक्रेट उगलवाऊंगा।
बातचीत से भरा होगा सीजन
करण ने आगे कहा, ‘डिज्नी+हॉटस्टार पर वापस आते हुए, कॉफी विद करण का नया सीजन बेहिचक चैट, कंप्टीटिव रैपिड फायर और ढेर सारी बातचीत से भरा होगा, जो हम सभी को पसंद है, तो इंतजार क्यों करें? आइए कॉफी विद करण सीजन 8 बनाएं।’
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines