करण जौहर ने शेयर की Koffee With Karan की झलक, ऑइकॉनिक काउच से कॉफी मग तक दिखा सबकुछ

Koffee With Karan Season 8: करण कॉफी विद करण के 8वें सीजन के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। करण ने हाल ही में कॉफी वद करण के 8वें सीजन की दुनिया की एक झलक दिखाई है।

Koffee With Karan Season 8

image credit: social media

Koffee With Karan Season 8: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह को स्पेशल जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जिसे लेने के लिए फिल्ममेकर करण जौहर पहुंचे थे। करण 69वें नेशनल अवॉर्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा वह कॉफी विद करण के अगले एपिसोड को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। करण कॉफी विद करण के 8वें सीजन के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। करण ने हाल ही में कॉफी वद करण के 8वें सीजन की दुनिया की एक झलक दिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा दिखेगा इस सीजन का ले-आउट

करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉफी विद करण सीजन 8 की झलक साझा की है। वीडियो सभी डिजाइन-प्लान लेआउट के साथ शुरू होता है, फिर उस जगह पर पहुंच जाता है जहां आइकॉनिक काउच रखा गया है। वहां शानदार हैंपर के साथ लीजेंडरी ऑरेंज कॉफी विद करण का मग भी दिखाई देता है।

विज्ञापन

क्या बोले करण जौहर

विज्ञापन

वहीं करण जौहर कॉफी विद करण के एपिसोड को लेकर कहते हैं, ‘हम सभी जानते हैं कि आप कॉफी विद करण के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और आपकी विशेज सुनी गई हैं। सीजन 7 से जबरदस्त रेस्पॉन्स और ढेर सारे अनुमानों के बाद, इस सीजन में मैं अपने दोस्तों और आपके फेवरेट सेलेब्स से इनफेमस काउच पर बिना फिल्टर वाली बातचीत के साथ उनके सीक्रेट उगलवाऊंगा।

बातचीत से भरा होगा सीजन

विज्ञापन

करण ने आगे कहा, ‘डिज्नी+हॉटस्टार पर वापस आते हुए, कॉफी विद करण का नया सीजन बेहिचक चैट, कंप्टीटिव रैपिड फायर और ढेर सारी बातचीत से भरा होगा, जो हम सभी को पसंद है, तो इंतजार क्यों करें? आइए कॉफी विद करण सीजन 8 बनाएं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ