Janhvi Kapoor Khushi Kapoor: ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ (Koffee With Karan) का हर एपिसोड काफी इंटरस्टिंग लग रहा है। करण जौहर (Karan Johar) इस शो में सभी सेलेब्स से कई चटपटे सवाल कर सनसनीखेज खुलासे करा रहे हैं। अब तक कई बॉलीवुड स्टार्स ने इस शो पर आकर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े राज खोले हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो मजाक-मजाक में दूसरों की लव लाइफ के सीक्रेट्स भी रिवील कर दिए। अब लगता है पूरी दुनिया के सामने कपूर सिस्टर्स की रोमांटिक लाइफ डिस्कस करने का वक्त आ गया है।
यह भी पढ़ें: मां के निधन से टूट गए यह मशहूर एक्टर, पोस्ट देख आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू
वेदांग संग डेटिंग रूमर्स पर क्या बोलीं खुशी?
दरअसल, अब इस शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। सामने आए नए वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। अब जान्हवी (Janhvi Kapoor) और खुशी (Khushi Kapoor) शो में जमकर मस्ती करती दिखाई देंगी। साथ ही वो अपने फैमिली मेंबर्स की मिमिक्री भी करेंगी। इसके साथ ही सबसे ज्यादा मजा तो तब आएगा जब इन दोनों बहनों की लव लाइफ को लेकर खुलासे होंगे। दरअसल, प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि करण शो में खुशी से उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना (Vedang Raina) को लेकर सवाल करने वाले हैं।
जान्हवी की लव लाइफ का हुआ खुलासा
इसके अलावा जान्हवी कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) को लेकर भी एक चटपटी गॉसिप मिली है। इस शो में वो अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर सकती हैं। वैसे भी ज्यादातर स्टार्स इस शो पर आकर अपने क्रश का नाम रिवील कर देते हैं और बाद में उनकी डेटिंग की खबरें सामने आती हैं। वहीं, जान्हवी को लेकर तो लम्बे समय से ऐसी खबरें उड़ रही हैं कि वो अपने दोस्त शिखर को डेट कर रही हैं। वैसे अब इस शो में गलती से एक्ट्रेस के मुंह से कुछ ऐसा निकल गया जिसे सुनकर फैंस के कान भी खड़े हो जाएंगे।
खुल गया जान्हवी का सीक्रेट
दरअसल, रैपिड फायर राउंड के दौरान जब करण ने जान्हवी से सवाल किया कि उनकी स्पीड डायल लिस्ट में कौन 3 लोग शामिल हैं। तो इस पर जल्दबाजी में एक्ट्रेस ने कंट्रोवर्शियल जवाब दिया। उन्होंने अपनी स्पीड डायल में शामिल पहले शख्स का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी लिस्ट में पहला नाम उनके पापा का है। दूसरे नंबर पर उनकी बहन खुशी कपूर आती है। वहीं, उनकी स्पीड डायल में शिखू (शिखर पहाड़िया) का नाम भी शामिल है। अब फैंस की सुई शिखू पर ही आकर अटक गई है। ऐसे में सभी लोग अब इस एपिसोड के स्ट्रीम होने का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines