Koffee With Karan New Promo: करण जौहर का शो कॉफी विद करण धमाल मचा रहा है। इस शो में दीपिका-रणवीर और सनी-बॉबी देओल नजर आ चुके हैं। दोनों ने अपनी जिंदगी के कई राज खोले हैं, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और इनपर खूब मीम्स भी बन रहे हैं। अब फैंस इसके तीसरे एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं, जिसका प्रोमो वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में सारा और अनन्या पांडे कई बड़े राज खोलती नजर आईं। इस दौरान सारा ने शुभमन गिल के लव सीक्रेट का खुलासा कर दिया है।
सारा ने डेटिंग को लेकर क्या कहा
करण जौहर ने इस वीडियो का एक नया प्रोमो वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सारा अली खान और अनन्या पांडे नजर आईं। दोनों ने यहां अपनी-अपनी जिंदगी के राज खोलती नजर आ रहे हैं। वहीं पिछले कई दिनों से जब शुभमन गिल और सारा की डेटिंग की खबरें आ रही हैं, तो ऐसे में करण जौहर ने सारा अली खान से डेटिंग को लेकर सवाल पूछा। जिसके जवाब में सारा अली ने कहा, ‘सारा का सारा दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ गया है।’
यह भी पढ़ें: Diwali पर पटाखे न जलाने का ज्ञान देना Celebs को पड़ा भारी, अपनी हरकतों से जमकर हुए ट्रोल
कन्फर्म हुआ अनन्या पांडे का रिलेशन
सिर्फ इतना ही नहीं सारा अली खान ने अनन्या पांडे और सिद्धार्थ रॉय कपूर के डेटिंग को लेकर भी कंफर्म कर दिया है। प्रोमो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करण जौहर अभिनेत्री से सवाल करते हैं, वो क्या चीज है जो अनन्या के पास है लेकिन आपके पास नहीं है। इसके जवाब में सारा कहती हैं, ‘अ नाइट मैनेजर।’ सारा अली की बात सुनने के बाद अनन्या पांडे शरमा जाती हैं, इसके बाद कहती हैं कि मुझे ‘अनन्या कॉय कपूर’ जैसा फील आ रहा है।
कई बार जुड़ा सारा-शुभमन का नाम
कई दिनों पहले इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल और सारा अली खान की डेटिंग की अफवाहें सामन आईं थी, जिसके बाद शुभमन का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ा। इसके बाद से सारा तेंदुकलर को कई बार शुभमन के साथ चोरी-छिपे स्पॉट किया गया है। अभी हाल में आईसीसी के मैच में सारा तेंदुलकर शुभमन गिल को चीयर करती नजर आईं थी। क्रिकेटर की हॉफ सैंचुरी पर सारा ने स्टैंडिंग ऑवेशन दिया था। ‘कॉफी विद करण 8’ का ये एपिसोड गुरुवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।
संबंधित खबरें
अजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
6 mins ago'ईविल डेड...', नाना पाटेकर के निधन पर बोलीं तनुश्री दत्ता; रिएक्शन वायरल
1 hr ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
10 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
14 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
15 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
17 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
19 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
19 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines