Kartik Aaryan Sara Ali Khan: सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक समय पहले रिलेशिनशिप में थे। सारा अली कई बार इस बात का खुलासा खुलेआम कर चुकी हैं। हर बार उन्होंने कुछ ऐसा हिंट दिया जिससे पता चल गया कि दोनों एकसाथ थे। हाल ही में जब सारा अली खान कॉफी विद करण में नजर आईं थीं, तो उन्होंने भी अपने ब्रेकअप को लेकर बात की थी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि शायद कार्तिक आर्यन को सारा का इस तरह रिलेशनशिप को लेकर बात करना पसंद नहीं आया है। वह इस बात से काफी खफा हैं और उन्होंने इसपर खुलकर अपनी बात रखी है।
जब ब्रेकअप पर बोलीं सारा
कार्तिक आर्यन का भले ही अभी कॉफी विद करण में डेब्यू न हुआ हो लेकिन वह इस शो के हॉट टॉपिक्स में से एक रहे हैं। जब भी सारा का जिक्र होता है तो कार्तिक को लेकर कोई न कोई सवाल जरूर होता है। वहीं सारा अली खान जब पहली बार इस शो में अपने पिता सैफ अली खान के साथ नजर आईं थीं तो उन्होंने कार्तिक आर्यन की तारीफ की थी, लेकिन जब दोबारा वह इस शो में अनन्या पांडे के साथ नजर आईं तो ब्रेकअप के बारे में बात की थी।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की Dunki ने रिलीज से पहले ही कमा लिए करोड़ों, इस OTT प्लेटफॉर्म के साथ हुई बड़ी डील!
सारा के लिए आसान नहीं थी कार्तिक की दोस्ती
इस दौरान उनसे पूछा गया था कि क्या आपके लिए एक्स (कार्तिक आर्यन) से दोस्ती करना आसान था? इसपर सारा कहती हैं, नहीं बिल्कुल नहीं! इसके अलावा उन्होंने और भी कई बातें कार्तिक के लिए कहीं। वहीं जब कार्तिक से इस बारे में पूछा गया कि क्या उनको सारा का इस तरीके से खुलकर रिलेशनशिप पर बात करना ठीक लगता है। तब कार्तिक आर्यन ने कहा कि उनको इस रिश्ते का सम्मान करना चाहिए।
रिश्ते का करें सम्मान
कार्तिक आर्यन ने आगे कहा, रिश्ता अगर दो लोगों का है तो दूसरे लोगों को भी वह बातें नहीं करनी चाहिए। हम सबको अपने रिश्ते का सम्मान करना चाहिए। मैंने अपने रिलेशनशिप पर कभी बात नहीं की, मैं अपने साथी से भी वही उम्मीद करता हूं। अगर चीजें काम नहीं करती हैं तो…। जब आप किसी के साथ होते हैं तो आप यह कभी नहीं सोचते हैं कि यह टूट जाएगा या खत्म हो जाएगा, लेकिन जब रिश्ता टूट जाए तो आपको साथ बिताए वक्त का सम्मान करना चाहिए।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines