Koffee With Karan 9: बात अगर मनोरंजन की हो तो भई फिल्ममेकर करण जौहर इसमें कभी पीछे नहीं रहते। फिर चाहे फिल्में हो या फिर उनका चैट शो। करण अक्सर ही अपनी फिल्मों और चैट शो से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। बीते साल करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन आया था। इस शो में बॉलीवुड सितारों ने अपनी लाइफ से जुड़े कुछ खास किस्सों को रिवील किया था, जो दर्शकों का मनोरंजन करने में हमेशा कामयाब रहे।दर्शकों को करण जौहर के इस शो के 9वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब करण ने शो को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
करण जौहर ने किया खुलासा
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करण जौहर ने शो को लेकर बात करते हुए कहा कि इस साल यानी 2024 में चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 9वां सीजन नहीं आएगा। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, हालांकि बॉलीवुड दीवाने इस अपडेट से मायूस हो सकते हैं, लेकिन आपको उदास होने की जरूरत नहीं है। जी हां, क्योंकि करण जौहर ने खुलासा किया है कि साल 2025 में वो शो को एक नए फॉर्मेट में लेकर वापस आएंगे।
शो में नहीं होगा रैपिड फायर राउंड
जी हां, सामने आई जानकारी के अनुसार, करण शो में बड़े बदलाव करने वाले हैं। इतना ही नहीं बल्कि करण ने खुलासा किया है कि इस बार शो में रैपिड फायर राउंड भी नहीं होगा। जी हां, इसके बारे में फिल्ममेकर ने बताया कि यह बहुत ज्यादा बोरिंग था कि मैं खुद स्नूज अलर्ट की तरह था। करण ने बताया कि शो के 8वें सीजन में उन्होंने खुद से सवाल किया था कि आखिर वो ऐसा क्यों कर रहे हैं।
शो के 9वें सीजन में होंगे बदलाव
इंटरव्यू के दौरान करण ने खुलासा किया कि शो में जो गेस्ट आते हैं उनके जवाबों को देखते हुए कोई हैम्पर नहीं जीत पाता और ऐसे में वो हैम्पर मुझे ही घर लेकर जाने पड़ते हैं। करण ने बताया कि इसलिए उन्होंने शो में बदलाव करने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं बल्कि करण ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि कोई भी खुलकर बात करने से डरता है।
कब आएगा अगला सीजन?
इसके आगे उन्होंने कहा कि साल 2025 के सेकेंड हाफ में एक नए ‘सिंटैक्स’ के साथ चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 9वां सीजन लाने के बारे में सोच रहा हूं। बता दें कि साल 2004 में इस शो की शुरुआत हुई थी। करण के इस शो के अबतक 8 सीजन आ चुके हैं। वहीं, अब फिल्ममेकर शो का 9वां सीजन लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कभी रंग लगाकर, तो कभी हाथ पकड़कर… Jadunathjee Maharaj कौन? जिसने वासना मिटाने के लिए लिया धर्म का सहारा
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
28 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines