---विज्ञापन---

KWK8 के काउच पर दिखेगा Arjun Kapoor और Aditya Roy का ‘ब्रोमांस’, एक्स गर्लफ्रेंड पर होगा दिलचस्प खुलासा

Koffee With Karan 8: अब आने वाले एपिसोड में अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी काउच पर बैठकर मस्ती करती दिखने वाली है।

Koffee With Karan 8: करण जौहर का शो कॉफी विद करण इन दिन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले एपिसोड में जब अनन्या पांडे और सारा अली खान आईं थीं तो अनन्या ने आदित्य रॉय कपूर पर बात की थी। जिसके बाद से दोनों के बीच अफेयर्स की बात कन्फर्म हो गई थी। अब आने वाले एपिसोड में अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी काउच पर बैठकर मस्ती करती दिखने वाली है। जिसका प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है। इस वीडियो में आदित्य रॉय कपूर अनन्या पांडे को लेकर बात करते नजर आने वाले हैं।

‘मत पूछो सीक्रेट’

---विज्ञापन---

आदित्य रॉय कपूर का नाम अनन्या पांडे के साथ खूब जोड़ा जा रहा है, दोनों साथ में वेकेशन एंजॉय करते दिखे थे। अब आने वाले एपिसोड में करण जौहर आदित्य रॉय कपूर की खिंचाई करते दिखने वाले हैं। सिर्फ करण ही नहीं अर्जुन कपूर भी अभिनेता की टांग खींचने से बाज नहीं आए। करण ने आदित्य रॉय कपूर से पूछा ऐसी खबरें हैं कि तुम अनन्या पांडे को डेट कर रहे हो। इसपर आदित्य रॉय कपूर ब्लश करते हैं और कहते हैं, मुझसे कोई सीक्रेट मत पूछना, ‘मैं तुम्हें कोई झूठ नहीं बताऊंगा।’

यह भी पढ़ें: ‘आप किसी पर जिम्मेदारी नहीं…’, Animal को महिला विरोधी बताने पर Anurag Kashyap ने कह दी ऐसी बात

---विज्ञापन---

‘लिफ्ट में करता आशिकी’

इसके बाद करण ने अर्जुन कपूर से सवाल किया। करण ने कहा, अगर आप लिफ्ट में अनन्या पांडे और श्रद्धा कपूर के साथ फंस जाएंगे तो क्या करेंगे? इसके जवाब में अर्जुन कपूर ने कहा, मैं आशिकी तो जरूर करता, अब किसके साथ करता वो नहीं पता। अर्जुन के इस खतरनाक जवाब पर आदित्य रॉय कपूर चौंक जाते हैं। तब अर्जुन कपूर कहते हैं, ‘आई एम जोकिंग।’

---विज्ञापन---

https://www.youtube.com/watch?v=ib0sqajKE_Q

ऑफिशियल नहीं हुआ रिश्ता

---विज्ञापन---

बता दें कि अनन्या और आदित्य के इश्क के चर्चे आम हैं। पिछले दिनों कई बाद दोनों को साथ में देखा जा चुका है। हालांकि की मौकों पर साथ दिखने के बाद भी दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया है। वहीं पिछले एपिसोड में इस शो में विक्की कौशल और कियारा आडवाणी नजर आए थे। दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई अहम खुलासे किए थे।

First published on: Dec 11, 2023 01:41 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola