Koffee with Karan 8: इन दिनों फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ खूब सुर्खियों में है। दर्शक इस शो का खूब आनंद ले रहे हैं। शो के बीते एपिसोड्स में बॉलीवुड सेलेब्स ने खूब धमाल मचाया और राज खोले। वहीं, अब करण के इस शो का अगला प्रोमो वीडियो आ गया है।
इस बार ‘कॉफी विद करण 8’ में बॉलीवुड एक्टर्स वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्ममेकर के गेस्ट बनने वाले हैं। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि वो अपनी पत्नी कियारा को किस नाम से बुलाते हैं। चलिए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan जब चैन से सोते हैं तो साथ वाले रोते हैं! Salman Khan का बड़ा खुलासा
Kiara पर कुछ इस तरह प्यार लुटाते हैं Sidharth Malhotra
दरअसल पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुद खुलासा किया है कि वो अपनी पत्नी कियारा को प्यार से किस नाम से पुकारते हैं। रैपिड फायर राउंड के दौरान जब करण जौहर ने सिड से पूछा कि आप किन तीन नामों से कियारा को बुलाते हैं, तो इस पर सिड ने बताया कि ‘लव, की और बे’।
फैंस ने बताया क्यूट
इस तरह को अपनी पत्नी पर अलग अंदाज में प्यार जाहिर करते हैं। वहीं, फैंस को भी सिद्धार्थ का ये प्यार भरा अंदाज खूब पसंद आ रहा है। लोगों का कहना है कि ये बहुत क्यूट है। इसके साथ ही सिड का पूरा रोमांटिक अंदाज तो शो के आने वाले पूरे एपिसोड में ही पता चलेगा।
दर्शकों को शो के अपकमिंग एपिसोड का बेसब्री से इंतजार
बता दें कि इस गुरुवार को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर यह एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। इस बार के एपिसोड में खूब मस्ती होने वाली है और ये बहुत ही एंटरटेनिंग भी लग रहा है। इस बार के एपिसोड में करण के आज्ञाकारी स्टूडेंट्स खूब धमाल मचाएंगे। बताते चलें कि फिल्ममेकर करण जौहर ने ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन को अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ दी ईयर’ से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। ये फिल्म दर्शको को खूब पसंद आई थी। वहीं, अब दर्शकों को चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ के अपकमिंग एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines