'सबको मिडिल फिंगर दिखाना...', Deepika Padukone की ट्रोलिंग पर गुस्से से लाल हुए Karan Johar

Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण के बाद दीपिका पादुकोण को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब हाल ही में करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया है कि उनको इसपर बहुत गुस्सा आया था।

Koffee With Karan 8

image credit: instagram

विज्ञापन

Koffee With Karan 8: करण जौहर का शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan 8) बहुत चर्चा में बना हुआ है। इस शो की शुरुआत ही धमाकेदार हुई थी। इसके पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह काउच पर नजर आए थे। दोनों ने शो के दौरान खूब बातें की और वह सभी राज खोले थे, जिनके बारे में कोई नहीं जानता था। उसे सुनने के बाद करण जौहर भी शॉक हो गए थे। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को लेकर एक खुलासा किया था, जिसके बाद नेटिजन्स ने उसपर बहुत ही ज्यादा नेगेटिव प्रतिक्रिया दी थी। इसपर दीपिका पादुकोण को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब हाल ही में करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया है कि उनको इसपर बहुत गुस्सा आया था।

जब करण को आया गुस्सा

Advertisment

लेटेस्ट एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर आए थे। इस दौरान करण ने कहा कि यह अब तक के सबसे ईमानदार एपिसोड में से एक है, लेकिन यह मजेदार था। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम तीनों अपनी बहुत सारी बातों को लेकर मन से एकदम साफ थे।’ उन्होंने कहा ‘इस एपिसोड पर आए रिएक्शन से मुझे सबसे ज्यादा गुस्सा आया है। वो दोनों बहुत ईमानदार थे और बहुत बातें कर रहे थे उन्होंने अपने बारे में बहुत कुछ बताया है और आप सिर्फ बकवास बातें कर रहे हैं। आप किसी दूसरे की पर्सनल लाइफ और शादी के बारे में क्या जानते हैं। मैं उनको कहना चाहता हूं कि अपने घर के अंदर देखो न। मैं उन सबको मिडिल फिंगर दिखाना चाहता था।’

क्या कहा था दीपिका

विज्ञापन

बता दें कि इस शो के दौरान दीपिका ने कहा था कि जब वह रणवीर के टच में आईं थीं तब वह और भी कई लोगों को डेट कर रही थीं लेकिन रणवीर उनके दिमाग में चल रहे थे। इसके अलावा दोनों की पहली मुलाकात 10 साल पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला के दौरान हुई थी। दीपिका ने बताया कि एक-दूसरे को डेट करने और सगाई करने के बाद भी दोनों ने लोगों से इस बात को छिपाया था। हालांकि अब उनकी शादी को पांच साल हो चुके हैं।

विज्ञापन

अपकमिंग फिल्में

फिल्मी करियर की बात करें तो दीपिका पादुकोण ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह एक्शन करती भी नजर आने वाली है। वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो वह रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ