Koffee With Karan 7: मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ (Koffee With Karan 7) जोरों-शोरों से आगे बढ़ रहा है। हर गुरुवार इसमें मनोरंजन जगत के टॉप सितारे शिरकत करते हैं और अपने बयान से बज क्रिएट कर देते हैं। अपकमिंग एपिसोड में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काउच की शोभा बढ़ाएंगे, जिसका प्रोमो (Koffee With Karan 7 Promo) खूब ट्रेंड कर रहा है।
जारी किए गए प्रोमो वीडियो में सोनम कपूर, रणबीर कपूर का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को एक्टर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का मजाक बनाते देखा जा रहा है। रक्षाबंधन के मौके पर सोनम कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर संग करण के शो में नजर आने वाली हैं। जिनकी मस्ती का नजारा वीडियो (Sonam Arjun Video) में साफ देखने को मिल रहा है। इसी बीच बातचीत के दौरान सोनम को रणबीर-आलिया की अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ पर चुटकी लेते देखा गया है।
वीडियो में करण जौहर, सोनम कपूर से पूछते दिख रहे हैं कि उनके अनुसार इस समय बॉलीवुड का हैपनिंग एक्टर कौन है? इस पर सोनम कपूर, रणबीर का नाम लेते हुए कहती हैं कि इन दिनों वह हर जगह छाए हुए हैं। वह हर जगह नजर आ रहे हैं क्योंकि वह अयान मुखर्जी के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। ये सुनते ही करण, सोनम से रणबीर की अपकमिंग फिल्म का नाम पूछ लेते हैं। इसपर एक्ट्रेस फिल्म का गलत नाम लेते हुए कहती हैं,’शिवा नंबर 1’। सोनम का जवाब सुनते ही करण जौहर की हंसी छूट जाती है।
सोनम के साथ-साथ अर्जुन भी कई खुलासे करते देखे गए हैं। दराअसल, प्रोमो में दिख रहा है कि करण अर्जुन से पुछते हैं कि उन्होंने अपने मोबाइल में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का फोन नंबर किस नाम से सेव कर रखा है। करण के इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर कहते हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस का नाम मलाइका के नाम से ही सेव किया है। इसके आगे उन्होंने कहा कि उन्होंने मलाइका का नाम उन्हीं के नाम से इसलिए सेव किया है क्योंकि उन्हें एक्ट्रेस का नाम काफी पसंद है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
3 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
7 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
9 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
10 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
11 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines