Koffee With Karan 7: बी टाउन का फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (KWK 7) आजकल लाइमलाइट में छाया हुआ है। करण जौहर (Karan Johar) के टॉक शो में हाल ही में यंग स्टार ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) पहुंचे। शो में उन्होंने अपनी लव लाइफ पर कई खुलासे किए। आइए जानते हैं पूरी खबर:
अभी पढ़ें – पत्नी आलिया भट्ट का हाथ थामे एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणबीर कपूर, पैप्स से बोले ‘उसकी बैक दुख….
ब्रेकअप पर बोले ईशान
गौरतलब है कि कभी ईशान खट्टर, एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) के इश्क में डूबे थे। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता था। हालांकि कभी भी दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को नहीं स्वीकार किया।हालांकि यह पहला मौका है जब करण के शो में उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात की।हालांकि अब ईशान और अनन्या ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।
सिंगल हैं ईशान खट्टर
कॉफी विद करण 7 में करण जौहर ने ईशान से पूछा- आपने अनन्या पांडे के साथ ब्रेकअप कर लिया है. इस पर ईशान ने कहा- क्या ये सच है? करण ने अनन्या पांडे वाले एपिसोड में खुलासा किया था कि एक्ट्रेस ने ईशान के साथ ब्रेकअप किया था। इस पर ईशान ने कहा- ये मैटर नहीं करता है किसने किसके साथ ब्रेकअप किया लेकिन ये कंफर्म है कि अब वह सिंगल हैं।
सिर्फ दोस्त हैं ईशान-अनन्या
शो में जब करण ने अनन्या के साथ ईशान का बॉन्ड पूछा तो एक्टर ने कहा- ‘हां, हम दोस्त हैं और मैं उम्मीद करता हूं जिंदगीभर हम दोस्त रहें। वह बहुत ही शानदार इंसान हैं जिन्हें मैं जानता हूं। वह स्वीटहार्ट हैं। जो भी उनसे मिलेगा वो यही कहेगा। वह मुझे बहुत प्यारी हैं और हमेशा रहेंगी।’ ईशान का अनन्या के लिए यह बयान इंटरनेट वर्ल्ड में छाया हुआ है।
अभी पढ़ें – Tejasswi Prakash: मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं तेजस्वी प्रकाश, यूजर्स बोले- हो गई शादी!
कभी एक साथ थे ईशान-अनन्या
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईशान और अनन्या करीब 3 साल तक एक दूसरे के साथ थे। दोनों ने साथ में मूवी भी की थी। खबरों के अनुसार दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत खाली-पीली के सेट से हुई थी। दोनों ने अपने रिश्ते को को पॉजिटिव नोट पर खत्म करने का फैसला किया। हालांकि आज भी खुद को एक दूसरे का अच्छा दोस्त बताते हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
11 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
12 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
14 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
16 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
17 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines