Sana Makbul Rumor Boyfriend: टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में अपनी शानदार जगह बना चुकी हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि बिग बॉस की ट्रॉफी उनके ही हाथ में जाएगी। इसके अलावा मुनव्वर फारूकी भी सना को फुल सपोर्ट कर रहे हैं। जाहिर है कि सना बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार हैं। खैर वो जीतती हैं या नहीं ये कल 2 अगस्त को ग्रैंड फिनाले पर पता चल जाएगा। इस बीच लोग सना मकबूल की लव लाइफ जानने को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, सना मकबूल ने शो के दौरान कई बार कहा है कि वो बाहर किसी खास इंसान को डेट कर रही हैं। ये अलग बात है कि उनके लिए नैजी के दिल में सॉफ्ट कॉर्नर है, ऐसा कई बार देखने को मिला है। जब उन्हें सना के बॉयफ्रेंड के बारे में पता चलेगा तो उनका कैसा रिएक्शन होगा? खैर इससे पहले आइए जानते हैं कि कौन है सना मकबूल के रूमर्ड बॉयफ्रेंड?
किसे डेट कर रही हैं सना?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सना मकबूल बिजनेसमैन श्रीकांत बुरेडी संग रिलेशनशिप में हैं। ऐसी चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं बिग बॉस ओटीटी 3 में जाने से पहले सना ने श्रीकांत का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था। उन्होंने बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी रखी थी। इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए थे। इसमें शिव ठाकरे और अर्जुन बिजलानी का नाम भी शामिल है। इस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे।
यह भी पढ़ें: BIGG BOSS OTT3: फिनाले से एक दिन पहले बदल गया विनर, जिसके नाम की चर्चा वो नीचे खिसका
कौन हैं श्रीकांत बुरेडी?
आपको बता दें कि सना मकबूल के रूमर्ड बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेडी बिजनेसमैन हैं। वो बडी लोन के संस्थापक हैं और कई कंपनियों के मालिक भी हैं। बता दें कि बडी लोन वहीं कंपनी है जो तीन मिनट में लोन की गारंटी दिलाती है। आपको बता दें कि इस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर कोई और नहीं बल्कि सना मकबूल ही हैं। इसके अलावा श्रीकांत व्हिसल कंपनी के विजनरी और को-फाउंडर भी हैं।
नैजी का क्या होगा रिएक्शन?
गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी 3 में सना मकबूल और रैपर नैजी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों एक-दूसरे को प्यार से ‘बमाए’ कहते हैं। कई बार देखने को मिला है कि नैजी के मन में सना के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है। वो बात अलग है कि नैजी इस बात को कबूल नहीं करते। उनका कहना है कि वो सना का अपना अच्छा दोस्त मानते हैं, जिनके साथ उनकी वाइब्स मैच होती हैं। अगर ये बात सच है तो शायद नैजी को सना और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड के रिश्ते से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
संबंधित खबरें
Netflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 hr ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
4 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
5 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
6 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
8 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
10 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines