Meet Rekha Sister Radha : बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा अपनी खूबसूरती और यूनिक स्टाइल के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस को उनके खुद के स्टाइल और उसे ग्रेस के साथ कैरी करने के अंदाज को काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बार लाइमलाइट में आ जाती हैं। इसके बावजूद ऐसे बहुत लोग हैं, जिन्हें रेखा के परिवार खासतौर पर उनकी छोटी बहन राधा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम आपको बता दें कि रेखा की बहन राधा एक समय में टॉप मॉडल हुआ करती थीं, लेकिन अपने करियर में उन्होंने एक ऐसी गलती कर दी जिसने उनके करियर को बनने से पहले ही बर्बाद कर दिया था।
रेखा के पिता ने की थी तीन शादियां
एक्ट्रेस रेखा का परिवार काफी बड़ा है। उनकी छह बहनें और एक भाई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस के पिता जेमिनी गणेशन ने तीन शादियां की थीं। पहली पत्नी से उनकी चार बेटियां थीं। दूसरी पत्नी से उनकी दो बेटियां थी जबकि एक बेटा और बेटी उनकी तीसरी पत्नी सावित्री से थे। अपने सभी भाई-बहनों में रेखा की सगी बहन राधा हैं।
हूबहू रेखा की कॉपी हैं राधा
आपको बता दें कि राधा देखने में हूबहू अपनी बहन रेखा की कॉपी लगती हैं। वह देखने में काफी खूबसूरत हैं और एक समय पर टॉप मॉडल रह चुकी हैं। राधा ने तमाम तमिल फिल्मों में काम किया है। साथ ही नामचीन मैग्जीन के लिए फोटोशूट तक कराया है। दरअसल, फिल्मों में आने से पहले राधा की मॉडलिंग में काफी दिलचस्पी थी।
एक गलती ने चौपट किया करियर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कपूर राधा को ऋषि कपूर के अपोजिट फिल्म बॉबी में कास्ट कराना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने राधा को फिल्म का ऑफर भी दिया था, लेकिन उस वक्त राधा ने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया जिसके बाद यह रोल डिंपल कपाड़िया को ऑफर हुआ। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया। सुपर-डुपर हिट रही फिल्म ने रातोंरात डिंपल कपाड़िया को बड़ा स्टार बना दिया।
बचपन के दोस्त से की शादी
साल 1981 में रेखा की बहन राधा ने ग्लैमर इंडस्ट्री को छोड़कर घर बसा लिया। उन्होंने अपने बचपन के दोस्त उस्मान सईद के साथ शादी कर ली और यूएस में बस गए। राधा और उस्मान के दो बेटे हैं। उनके एक बेटे एसएम अब्बास साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने डायरेक्टर हैं। बता दें कि राधा और उस्मान के दो बेटे हैं और दोनों ही शादीशुदा हैं।
यह भी पढ़ें : 332 करोड़ रुपये की मालकिन हैं बॉलीवुड की ये मशहूर अभिनेत्री, खूबसूरती में किसी से कम नहीं
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines