Who is Anil Arora: मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा के पिता ने आत्महत्या कर ली है। घटना बुधवार सुबह 9 बजे की है। खबरों के मुताबिक अनिल अरोड़ा ने जब सुसाइड किया, उस समय मलाइका अरोड़ा घर पर नहीं थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित आशा मैनार बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। कहा जा रहा है कि अरोड़ा कुछ समय से बीमार थे। अनिल अरोड़ा का संबंध पंजाब के सीमाई इलाके फाजिल्का से था। उन्होंने मर्चेंट नेवी में नौकरी की थी।
ये भी पढ़ेंः Malaika Arora पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने छत से कूदकर दी जान
अनिल अरोड़ा ने मलयाली क्रिश्चियन परिवार की जॉयस पोलीकॉर्प से शादी की थी। अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार के थे। अरोड़ा परिवार की बात करें मलाइका के मां-पिता के अलावा उनकी एक बहन अमृता अरोड़ा हैं, जबकि अरबाज खान से मलाइका का एक बेटा अरहान हैं।
जुलाई 2023 में चला लंबा इलाज
मलाइका अरोड़ा के पिता जुलाई 2023 में अस्पताल में भर्ती थे। उस समय मलाइका अपनी मां के साथ पिता से मिलने अस्पताल जाती थीं। हालांकि उस समय ये पता नहीं चल पाया था कि मलाइका के पिता को क्या बीमारी थी, हालांकि मलाइका को कई बार अपनी मां के साथ अस्पताल के बाहर देखा गया था।
ये भी पढ़ेंः Malaika Arora Father Death: 11 साल की उम्र में पिता से हुई थीं अलग, मां ने रखा ख्याल
फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा ने एक बार खुलासा किया था कि जब वह सिर्फ 11 साल की थी, उनके परिजन अलग हो गए थे। उन्होंने कहा था कि मेरा बचपन शानदार था, लेकिन यह आसान नहीं था। सही शब्दों में कहूं तो यह काफी उथल पुथल भरा था। लेकिन कठिन समय आपको बहुत कुछ सिखाता है।
बांद्रा स्थित घर से लगाई छलांग
रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल अरोड़ा ने जब खुदकुशी की, तब मलाइका अपने घर पर नहीं थीं। जानकारी के मुताबिक मलाइका पुणे में थीं, घटना की जानकारी मिलते ही वह पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुई है। सुसाइड की खबर मिलते ही अरबाज खान मलाइका के घर पहुंचे हैं। अभी तक पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। अनिल अरोड़ा के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अरोड़ा ने मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर से छलांग लगाई। कारणों का अभी पता नहीं चला है। लेकिन सीनियर इंस्पेक्टर मराठे और डीसीपी सहित पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है।
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
6 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
8 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
9 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
11 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
12 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
13 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
14 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines