क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की प्यारी सी जोड़ी केएल राहुल और अथिया शेट्टी इन दिनों खुशियों से सराबोर हैं। राहुल के जन्मदिन के मौके पर इस कपल ने अपनी नन्ही परी का नाम दुनिया के सामने लाकर इस दिन को और भी खास बना दिया। सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट ने फैंस के दिल जीत लिए, जिसमें राहुल अपनी बेटी को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं और अथिया उन्हें बेहद प्यार से निहार रही हैं।
जोड़ी ने रिवील किया बेटी का नाम
इस जोड़ी ने अपनी बेटी का नाम रखा है इवारा (Evaarah), जिसका मतलब है ‘ईश्वर का उपहार’। इस नाम के साथ जैसे ही पोस्ट सामने आई, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने बधाइयों की झड़ी लगा दी। खास बात ये रही कि बेटी के नाम का खुलासा केएल राहुल के 33वें जन्मदिन पर हुआ, जिससे ये दिन उनके लिए जीवन भर की याद बन गया।
अथिया और राहुल की ये प्यारी पोस्ट इंस्टाग्राम पर सामने आई, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हमारी बेटी, हमारा सब कुछ – इवारा।’ तस्वीर में बेटी की झलक नहीं दिखाई गई, लेकिन राहुल की मुस्कान और अथिया की आंखों में प्यार ने ये साबित कर दिया कि ये एक बेहद खास पल है।
मार्च में कपल बने थे माता-पिता
मार्च में ही इस कपल ने दुनिया को बताया था कि वे एक बेटी के माता-पिता बने हैं। तब उन्होंने एक खूबसूरत पेंटिंग के जरिए इस खबर की घोषणा की थी, जिसमें दो हंस नजर आ रहे थे और लिखा था, ‘एक बेटी से आशीर्वाद मिला है।’ उस वक्त से ही फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि इस नन्हीं परी का नाम क्या होगा।
बेटी के नाम की घोषणा के साथ ही फिल्म और क्रिकेट जगत के दोस्तों ने अपनी शुभकामनाएं दीं। निमरत कौर, कृति सेनन, शिल्पा शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा से लेकर कियारा आडवाणी तक सभी ने कपल को ढेर सारा प्यार भेजा। टाइगर श्रॉफ और शानाया कपूर ने भी दिल वाले इमोजी के साथ बधाई दी। ऐसा लग रहा है जैसे नन्हीं इवारा पहले से ही सबकी दुलारी बन चुकी हैं।
दोनों की जोड़ी को किया जाता है पसंद
इस जोड़ी को अक्सर सोशल मीडिया पर ‘Pinterest कपल’ कहा जाता है और उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो अपने जीवन के हर पल को बेहद खास और खूबसूरती से जीते हैं। बेटी का नाम हो या उसका जन्मदिन पर किया गया खुलासा-सबकुछ एकदम फिल्मी और दिल को छू लेने वाला है।
यह भी पढ़ें: Ameesha Patel बनने वाली हैं मां! क्या सच में प्रेग्नेंट हैं ‘सकीना’? यूजर्स ने लगाए कयास
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
6 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
8 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
10 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
11 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
11 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
12 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
13 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
13 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines