First Blockbuster Movie in Indian Cinema: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ की रिलीज को एक महीने से ज्यादा हो चुके हैं। 15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने 37वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.75 करोड़ की कमाई करते हुए 568.75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जल्द ही ये फिल्म 600 करोड़ में एंट्री लेकर शाहरुख खान की ‘जवान’ को टक्कर दे सकती है। यहां दिलचस्प बात ये है कि आजकल अधिकतर बॉलीवुड फिल्में रिलीज के बाद बड़ी आसानी से 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेती हैं।
कहा जाता है कि आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ और ‘थ्री इडियट्स’ की रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब की शुरुआत हुई लेकिन कम लोगों को पता है कि देश में आजादी से पहले आई एक बोल्ड फिल्म रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर बन गई थी। इस फिल्म को इंडिया की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म का टैग दिया गया है।
कौन सी फिल्म पहली ब्लॉकबस्टर?
इंडिया की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म अशोक कुमार, मुमताज शांति और शाहनवाज की थी, जिसे आजादी से पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म का नाम ‘किस्मत‘ था, जो साल 1943 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
कुल 2 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के बाद दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1.6 करोड़ की कमाई की थी। उस वक्त सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘किस्मत’ इंडिया की पहली ब्लॉकबस्टर बनी और इसने ब्लॉकबस्टर फिल्म का कॉन्सेप्ट शुरू किया था।
यह भी पढ़ें: 150 देशों में बैन हुई वो फिल्म, जिसमें हर सीन घिनौना, बच्चों का शोषण देख निकल जाएगी चीख!
अपने दौर की सबसे बोल्ड फिल्म
आपको बता दें कि गोल्डन जुबली रही फिल्म ‘किस्मत’ उस दौर की काफी बोल्ड फिल्म रही थी। जब असल जिंदगी में लोग ऐसी बातें करना पसंद नहीं करते थे, तब इस फिल्म के जरिए बिना शादी के प्रेग्नेंट हुई लड़की की कहानी दिखाई गई थी जिसने दर्शकों को थू-थू पर मजबूर कर दिया।
इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसी फिल्म के साथ सिनेमा में एंटी हीरो कॉन्सेप्ट की शुरुआत हुई थी। इतना ही नहीं इस फिल्म ने अशोक कुमार को इंडिया का पहला सुपरस्टार बना दिया था।
राज कपूर की फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशोक कुमार, मुमताज शांति और शाहनवाज स्टारर फिल्म ‘किस्मत’ 1940 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी जिसे 1948 में आई तमिल फिल्म ‘चंद्रलेखा’ ने टक्कर दी।
हालांकि ये फिल्म ‘किस्मत’ का रिकॉर्ड ब्रेक करने से चूक गई। इसके बाद 1949 में आई राज कपूर की फिल्म ‘बरसात’ ने अशोक कुमार की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा और बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये की कमाई की।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines