Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan O Balle Balle Song Release: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर खूब सुर्खियों में है।
इस फिल्म को लेकर बहुत बज बना हुआ है और फैंस को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। इस बीच अब एक बार फिर से फिल्म का नया गाना रिलीज हो चुका है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
‘ओ बल्ले बल्ले’ गाना रिलीज
बता दें कि सलमान खाने की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर और गाने पहले ही रिलीज हो चुके। इस बीच अब फिल्म के नए गाने ‘ओ बल्ले बल्ले’ को 17 अप्रैल की रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में सलमान खान पंजाबी स्टाइल में डांस करते हुए दिख रहे हैं। साथ ही भाईजान के साथ इस गाने में सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, शहनाज गिल, पलक तिवारी भी नजर आ रही है।
सुखबीर ने दी है गाने को अपनी आवाज
बता दें कि ‘ओ बल्ले बल्ले’ गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं और म्यूजिक के साथ आवाज सुखबीर ने दी है। वहीं, इससे पहले इस फिल्म का ‘बिल्ली बिल्ली’ गाना रिलीज हुआ था, जिसे सुखबीर ने ही अपनी आवाज दी थी। अब फैंस के बीच फिल्म का नया गाना आ गया है और लोगों को ये खूब पसंद भी आ रहा है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि अभिनेता सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों को ईद के खास मौके पर रिलीज करते है। हालांकि इस बार बहुत लंबे टाइम के बाद एक्टर अपने फैंस को ईदी देने जा रहे हैं। लास्ट टाइम साल 2019 में उनकी फिल्म भारत ईद के मौके पर रिलीज की गई थी।
फरहाद सामजी ने किया है फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्देशन
वहीं, इसके बाद राधे भी साल 2021 में ईद के मौके पर ही रिलीज हुई थी, लेकिन इस फिल्म को थिएटर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। साथ ही इस फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines