Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ओपनिंग की और कमाई की रफ्तार पकड़ी।
अब लगातार सलमान खान की फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। इसी के साथ अब इस फिल्म की 20वें दिन की कमाई के आकंडे भी आ गए हैं, चलिए जान लेते हैं कि सलमान खान कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 20वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने 20वें दिन किया इतना कलेक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म ने अपनी रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को केवल 0.25 करोड़ की कमाई की है, जो बेहद निराशाजनक है। इसी के साथ अब इस फिल्म की कुल कमाई 109.02 करोड़ हो गई है।
फिल्म की 10 दिनों की कमाई
इसी के साथ अगर इस फिल्म की कमाई की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ने पहले दिन 13.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 25.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 26.61 करोड़ रुपये, चौथे दिन 10.17 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 6. (topskitchen.com) 12 करोड़ रुपये, छठे दिन 4.5 करोड़ रुपये, सातवें दिन 3.5 करोड़ रुपये, आठवें दिन 2.35 करोड़ रुपये, नौंवे दिन 3.3 करोड़ रुपये, दसवें दिन 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म का 11 से लेकर 19 दिनों का कलेक्शन
वहीं, सलमान खान स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने अपनी रिलीज के 11वें दिन 2.50 करोड़ रुपये और 12वें दिन लगभग 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 13वें दिन फिल्म ने 1.17 करोड़ की कमाई की है और 14वें दिन 1.10 करोड़ की कमाई की है।
वहीं इस फिल्म ने 15वें दिन केवल 0.50 करोड़ की कमाई की और 16वें दिन 0.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। 17वें दिन इस फिल्म ने 0.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, 18वें दिन 0.36 करोड़ और 19वें दिन 0.51 करोड़ की कमाई की है।
फरहाद सामजी ने किया है किसी का भाई किसी की जान का निर्देशन
बता दें कि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 80 करोड़ के बजट में बनीं है। वहीं, इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह और पलक तिवारी अहम रोल में हैं। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।
संबंधित खबरें
'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
51 mins agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 hr agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
3 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
4 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
13 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
13 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
15 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
15 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
17 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines