Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 19: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ओपनिंग की और कमाई की रफ्तार पकड़ी।
अब लगातार सलमान खान की फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। इसी के साथ अब इस फिल्म की 19वें दिन की कमाई के आकंडे भी आ गए हैं, चलिए जान लेते हैं कि सलमान खान कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 19वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
किसी का भाई किसी की जान ने 19वें दिन किया इतना कलेक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म ने अपनी रिलीज के 19वें दिन 0.51 करोड़ की कमाई की है, जो बेहद कम है। इसी के साथ अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 109.07 करोड़ हो गयी है। वहीं, अगर सलमान खान की इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें को इस फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म की कमाई
इसी के साथ अगर सलमान खान की फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 13.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 25.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 26.61 करोड़ रुपये, चौथे दिन 10.17 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 6.12 करोड़ रुपये, छठे दिन 4.5 करोड़ रुपये, सातवें दिन 3.5 करोड़ रुपये, आठवें दिन 2.35 करोड़ रुपये, नौंवे दिन 3.3 करोड़ रुपये, दसवें दिन 4.35 करोड़ रुपये।
11वें दिन 2.50 करोड़ रुपये और 12वें दिन लगभग 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 13वें दिन फिल्म ने 1.17 करोड़ की कमाई की है और 14वें दिन 1.10 करोड़ की कमाई की है। वहीं इस फिल्म ने 15वें दिन केवल 0.50 करोड़ की कमाई की और 16वें दिन 0.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। 17वें दिन इस फिल्म ने 0.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, 18वें दिन 0.36 करोड़ का कलेक्शन किया।
80 करोड़ के बजट में बनी है किसी का भाई किसी की जान
बता दें कि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 80 करोड़ के बजट में बनीं है। वहीं, इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह और पलक तिवारी अहम रोल में हैं। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इसी के साथ सलमान खान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
2 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
3 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
4 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
6 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
15 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
16 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
18 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
18 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines