Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ओपनिंग की और कमाई की रफ्तार पकड़ी, लेकिन अब लगातार सलमान खान की फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।
इसी के साथ अब इस फिल्म की 17वें दिन की कमाई के आकंडे भी आ गए हैं, चलिए जान लेते हैं कि सलमान खान कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 17वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
ये भी पढ़ेंः Akshay kumar and Ravina tandon: ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, फैंस को हुई हैरानी
सलमान खान की फिल्म ने 17वें दिन की इतनी कमाई
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने अपनी रिलीज के 17वें दिन यानी संडे को महज 0.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 108.05 करोड़ हो गया है। उम्मीद की जा रही थी कि वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है, लेकिन फिल्म का संडे का कलेक्शन भी बेहद निराशाजनक रहा है।
फिल्म की कमाई
वहीं, अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 13.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 25.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 26.61 करोड़ रुपये, चौथे दिन 10.17 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 6.12 करोड़ रुपये, छठे दिन 4.5 करोड़ रुपये, सातवें दिन 3.5 करोड़ रुपये, आठवें दिन 2.35 करोड़ रुपये, नौंवे दिन 3.3 करोड़ रुपये, दसवें दिन 4.35 करोड़ रुपये, 11वें दिन 2.50 करोड़ रुपये और 12वें दिन लगभग 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 13वें दिन फिल्म ने 1.17 करोड़ की कमाई की है और 14वें दिन 1.10 करोड़ की कमाई की है। वहीं इस फिल्म ने 15वें दिन केवल 0.50 करोड़ की कमाई की और 16वें दिन 0.70 करोड़ का कलेक्शन किया है।
ये भी पढ़ेंः Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया बेटी का क्यूट वीडियो, फैंस ने पहली बार सुनी मालती की आवाज
इतने करोड़ के बजट में बनी है फिल्म
बता दें कि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 80 करोड़ के बजट में बनीं है। वहीं, इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह और पलक तिवारी अहम रोल में हैं। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
5 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
5 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
8 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
9 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
14 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
15 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
16 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines