Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 14: सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर फैंस में इसका बहुत क्रेज था।
सलमान खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ओपनिंग की, लेकिन अब फिल्म की कमाई में लगातार भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच अब फिल्म की कमाई के 14वें दिन के आकंडे भी आ गए है, चलिए जान लेते हैं कि सलमान खान की फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
14वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन 1.10 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 106.07 करोड़ हो गया है।
किसी का भाई किसी की जान की कमाई
इसी के साथ अगर सलमान खान की इस फिल्म की कमाई की बात करें तो किसी का भाई किसी की जान ने अपनी रिलीज के पहले दिन 13.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 25.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 26.61 करोड़ रुपये, चौथे दिन 10.17 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 6.12 करोड़ रुपये, छठे दिन 4.5 करोड़ रुपये, सातवें दिन 3.5 करोड़ रुपये, आठवें दिन 2.35 करोड़ रुपये, नौंवे दिन 3.3 करोड़ रुपये, दसवें दिन 4.35 करोड़ रुपये, 11वें दिन 2.50 करोड़ रुपये और 12वें दिन लगभग 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 13वें दिन फिल्म ने 1.17 करोड़ की कमाई की है।
80 करोड़ के बजट में बनीं है फिल्म किसी का भाई किसी की जान
बता दें कि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 80 करोड़ के बजट में बनीं है। वहीं, इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह और पलक तिवारी अहम रोल में हैं। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines