Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर कमाई कर रही है।
इस फिल्म ने ओपनिंग तो ठीक-ठाक की, लेकिन उसके बाद से ही फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच अब फिल्म की रिलीज के 13वें दिन की कमाई के आकंडे भी आ गए है, चलिए जान लेते हैं कि फिल्म ने 13वें दिन कितनी कमाई की है।
13वें दिन किसी का भाई किसी की जान ने की इतनी कमाई
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने अपनी रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को लगभग 1.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसी के साथ अब इस फिल्म का टोटल डोमेस्टिक नेट कलेक्शन 104.90 करोड़ हो गया है।
फिल्म की कमाई
वहीं, किसी का भाई किसी की जान की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 15.81 करोड़ की कमाई की थी। सलमान की इस फिल्म ने दूसरे दिन 25.75 करोड़ कमाए और तीसरे दिन फिल्म की कमाई 26.61 करोड़ रहीं। वहीं, चौथे दिन इस फिल्म ने 10.50 करोड़ का कारोबार किया है।
पांचवे दिन महज 7.50 करोड़ का कारोबार किया है। छठे दिन सलमान की फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, फिल्म की कमाई में सातवें दिन बहुत गिरावट देखने को मिली है और 3.5 करोड़ कमाए।
इसके साथ ही फिल्म ने आठवें दिन 2.35 करोड़ रुपये, नौंवे दिन 3.3 करोड़ रुपये, दसवें दिन 4.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, 11वें दिन इस फिल्म ने लगभग 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, इस फिल्म का 12वें दिन 2 करोड़ की कमाई की है।
फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया
बता दें कि सलमान खान की ये फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह और पलक तिवारी ने अहम रोल निभाया है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines