KKBKKJ Box Office Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर कमाई कर रही फिल्म, 12वें दिन किया बस इतना कलेक्शन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan BO Collection Day 21

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan BO Collection Day 21

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर रिलीज हुई थी।

विज्ञापन

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ओपनिंग की और धीरे-धीरे कमाइ कर फिल्म ने 100 करोड़ के आकंडे को पार कर लिया। इस बीच अब फिल्म के 12वें दिन की कमाई के आकंडे भी सामने आ गए हैं, चलिए जान लेते हैं कि सलमान की फिल्म ने 12वें दिन कितनी कमाई की है।

विज्ञापन

‘किसी का भाई किसी की जान’ ने 12वें दिन की इतनी कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने अपनी रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को 2 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 104.15 करोड़ रुपये हो गया है।

‘किसी का भाई किसी की जान’ की कमाई

वहीं, अगर इस फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 15.81 करोड़ की कमाई की थी। सलमान की इस फिल्म ने दूसरे दिन 25.75 करोड़ कमाए और तीसरे दिन फिल्म की कमाई 26.61 करोड़ रहीं। वहीं, चौथे दिन इस फिल्म ने 10.50 करोड़ का कारोबार किया है।

विज्ञापन

फिल्म का कलेक्शन

पांचवे दिन महज 7.50 करोड़ का कारोबार किया है। छठे दिन सलमान की फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, फिल्म की कमाई में सातवें दिन बहुत गिरावट देखने को मिली है और 3.5 करोड़ कमाए।

विज्ञापन

इसके साथ ही फिल्म ने आठवें दिन 2.35 करोड़ रुपये, नौंवे दिन 3.3 करोड़ रुपये, दसवें दिन 4.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, 11वें दिन इस फिल्म ने लगभग 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, इस फिल्म का 12वें दिन का कलेक्शन भी 11वें दिन से मिला-जुला रहा है।

फरहाद सामजी ने किया है फिल्म का निर्देशन

बता दें कि सलमान खान की ये फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह और पलक तिवारी ने अहम रोल निभाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ