KKBKKJ BO Collection Day 21: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी सलमान खान की फिल्म, 21वें दिन किया बस इतना कलेक्शन
Edited By Nancy Tomar

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan BO Collection Day 21
Edited By Nancy Tomar

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan BO Collection Day 21
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan BO Collection Day 21: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ओपनिंग की और कमाई की रफ्तार पकड़ी।
अब लगातार सलमान खान की फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। इसी के साथ अब इस फिल्म की 21वें दिन की कमाई के आकंडे भी आ गए हैं, चलिए जान लेते हैं कि सलमान खान कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 21वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म ने अपनी रिलीज के 21वें दिन 0.24 करोड़ की कमाई की है, जो बाकि दिनों से बेहद कम हैं। वहीं, अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 109.28 करोड़ हो गया है।
इसी के साथ अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने अपनी रिलीज के पहले दिन 13.5 करोड़ की ओपनिंग की और इसके बाद दूसरे दिन 25.75 करोड़, तीसरे दिन 26.61 करोड़, चौथे दिन 10.17 करोड़, पांचवे दिन 6.12 करोड़, छठे दिन 4.5 करोड़, सातवें दिन 3.5 करोड़, आठवें दिन 2.35 करोड़, नौंवे दिन 3.3 करोड़, 10वें दिन 4.35 करोड़ की कमाई की है।
11वें दिन 2.35 करोड़, 12वें दिन 1.3 करोड़, 13वें दिन 1.15 करोड़, 14वें दिन 1.1 करोड़, 15वें दिन 0.5 करोड़, 16वें दिन 0.7 करोड़, 17वें दिन 0.95 करोड़, 18वें दिन 0.3 करोड़, 19वें दिन 0.27 और 20वें दिन 0.27 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कमाई लगातार घट रही है और अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म 125 करोड़ा का भी आकंडा पार कर पाएगी या नहीं।
बता दें कि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 80 करोड़ के बजट में बनीं है। वहीं, इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह और पलक तिवारी अहम रोल में हैं। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: