Pooja Hegde On Salman Khan Dating: इन दिनों बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली है।
वहीं, बी टाउन में भी इस जोड़ी के रियल लाइफ में डेटिंग करने के रुमर्स खूब चर्चाओं में हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने पहली बार सलमान खान को डेट करने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।
पूजा हेगड़े ने सलमान को डेट करने के रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी
बता दें कि बीते कुछ महीने पहले से ही सलमान और पूजा हेगड़े के डेटिंग की अफवाहें शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों में से किसी ने भी इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।
इसके बाद इन अफवाहों को तब और हवा मिली जब सलमान ने मैंगलोर में पूजा हेगड़े के भाई ऋषभ हेगड़े की शादी में शिरकत की और सोशल मीडिया इनकी कई फोटोज सामने आई। अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इन अफवाहों पर बात करते हुए कहा है कि- वह सिंगल हैं और ये भी क्लियर किया कि फिलहाल उनका करियर उनकी प्रायोरिटी है।
पूजा ने किसी भी रिलेशनशिप में होने के दावों को किया खारिज
इस इंटरव्यू में पूजा से अपने को-एक्टर सलमान खान को डेट करने की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो अभिनेत्री ने कहा कि- “मैं इस पर क्या कहूं? मैं अपने बारे में बातें पढ़ती रहती हूं, मैं सिंगल हूं, मुझे अकेले रहना पसंद है। मैं रियल में अभी अपने करियर पर ध्यान दे रही हूं।
मैं एक शहर से दूसरे शहर जाने की उम्मीद कर रही हूं, अभी यही मेरा मकसद है, मैं अब बैठकर इन अफवाहों पर ध्यान भी नहीं दे सकती क्योंकि अब मैं क्या करूं?” पूजा ने किसी भी रिलेशनशिप में होने के दावों को खारिज किया है।
‘किसी का भाई किसी की जान’ में पूजा ने निभाया सलमान की लेडी लव का रोल
बता दें कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में पूजा ने सलमान की लेडी लव का रोल निभाया है। वहीं, फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जो लोगों को बेहद पसंद आया है। वहीं, अब फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
26 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
58 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines