'किस किसको प्यार करूं 2' का फर्स्ट लुक आउट, कपिल शर्मा ने ईद पर दिया खास तोहफा

कपिल शर्मा ने अपने फैंस को ईद के मौके पर खास सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ के दूसरे पार्ट का फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

kis kisko pyaar karoon 2 first look out kapil sharma share on eid 2025

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 First Look File Photo

विज्ञापन

कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर आपको हंसाने के लिए तैयार हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि उनका ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ लौट रहा है तो आप गलत हैं। इस बार वह अपनी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ पार्ट 2 के साथ लौट रहे हैं। आज ईद के खास मौके पर कपिल शर्मा ने ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का फर्स्ट पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपने फैंस को ईदी दी है। जैसे ही पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

दूल्हे के लुक में नजर आए कपिल शर्मा

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट में आप देख सकते हैं कि कपिल शर्मा दूल्हे के लुक में सेहरा बांधे नजर आ रहे हैं। पोस्ट में उनके साथ एक लड़की भी खड़ी है, जिसने दुल्हन की पोशाक पहन रखी है। हालांकि दुल्हन का चेहरा घूंघट के पीछे छुपा हुआ है। पोस्टर में कपिल के चेहरे के भाव देखकर लग रहा है कि फिल्म के सीक्वल में एक और अराजक शादी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

10 साल बाद आएगा सीक्वल

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘कपिल शर्मा- वीनस-अब्बास-मस्तान फिर से साथ: ‘किस किसको प्यार करूं 2′ का फर्स्ट लुक जारी… #कपिलशर्मा ने ईद पर बड़ा सरप्राइज दिया। कॉमेडी कैंपर #किस किसको प्यार करूं 2 का #फर्स्ट लुक आखिरकार आ गया है। #कपिलशर्मा और #मनजोतसिंह अभिनीत, इस फिल्म का निर्देशन #अनुकल्प गोस्वामी ने किया है… #रतनजैन , #गणेशजैन और #अब्बासमस्तान द्वारा निर्मित।’ जाहिर है कि ‘किस किसको प्यार करूं’ दस साल पहले साल 2015 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

खुशी से झूम उठे फैंस

उधर, ईद के मौके पर ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का फर्स्ट लुक जारी होने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। वह सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बड़े भाई.. इंतज़ार नहीं कर सकता।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कभी आ रही है दूसरा भाग मैं इंतज़ार कर रहा हूं।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘पहले 4 बीवियां थी इस बार 8 होंगी शायद।’ इस तरह यूजर्स कपिल शर्मा की फिल्म को लेकर उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ