Raghuthatha Wrapped Up: टॉलीवुड की बेहद ही फेमस एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने तमिल फिल्म ‘रघुथाथा’ (Raghuthatha) की शूटिंग पूरी कर ली है। हाल ही में फिल्म की स्टारकास्ट के साथ ही साथ फिल्म की टीम ने रैप-अप सेलिब्रेशन भी किया है जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
‘रघुथाथा’ की शूटिंग हुई पूरी (Raghuthatha Wrapped Up)
‘केजीएफ चैप्टर 2’ और ‘कांतारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने एक और फिल्म का काम पूरा कर लिया है। जी हां फिल्म ‘रघुथाथा’ (Raghuthatha) की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म में कीर्ति सुरेश नजर आने वाली हैं। एक बार फिर फैंस कीर्ति सुरेश को स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। बता दें, कीर्ति सुरेश को मलयालम, तमिल और तेलुगु में अपने शानदार एक्टिंग स्क्लिस और कमाल के बॉडी वर्क के लिए जाना जाता है।
ये है फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में कीर्ति सुरेश के अलावा अभिनेता एम एस भास्कर, देवदर्शिनी, रवींद्र विजय, आनंदसामी और राजेश बालकृष्णन समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। कुल मिलाकर मल्टी स्टारर फिल्म के लिए फैंस क्रेजी होने वाले हैं। वहीं फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने कहा, “‘रघुथाथा’ (Raghuthatha) एक साहसी महिला की कहानी है जो महिलाओं के अधिकारों के लिए बिना डरे लड़ती है। यह एक युवा लड़की के सामने आने वाली चुनौतियों और अपना रास्ता खुद बनाने के उसके अटूट दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। हमारा मानना है कि यह फिल्म दर्शकों को सामाजिक नियमों पर सवाल उठाने के लिए प्रेरणा देगी और पॉजिटिव बदलाव की शुरुआत करने में मदद करेगी।”
कंतारा और KGF2 के मेकर्स ने बनाई फिल्म
बात करें होम्बले फिल्म्स की तो ये अपनी लार्जर देन लाइफ फिल्मों के प्रोडक्शन के लिए जाने जाते हैं। इनकी केजीएफ 2 (KGF2) और कांतारा (Kantara) इसी लिस्ट में शामिल हैं। फिल्म न सिर्फ हिट साबित हुई बल्कि इसने कई सारे ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। थिएटर से लेकर सोशल मीडिया तक फिल्म ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। अब वहीं प्रोडक्शन हाउस अपनी अगली फिल्म रघुथाथा (Raghuthatha) को फैंस के बीच लाने के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है अब जल्द ही इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम किया जाएगा।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
13 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines