‘पिंक’ फिल्म की एक्ट्रेस अपने को-एक्टर के साथ इश्क लड़ा रही हैं. एक्ट्रेस ने नए साल पर वीडियो शेयर कर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है और कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस को उनके फैंस बधाई भी दे रहे हैं. ‘पिंक’ मूवी में तापसी पन्नू के साथ नजर आने वालीं कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari) अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट वेब सीरीज ‘फॉर मोर शॉट्स प्लीज’ फेम एक्टर राजीव सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं. कीर्ति ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में अपना रिश्ता कंफर्म भी कर दिया है.
वीडियो किया शेयर
कीर्ति ने नए साल के मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कीर्ति ने कुछ फोटोज के साथ-साथ कुछ अनसीन वीडियोज भी शेयर किए हैं. हर वीडियो और हर फोटो में कीर्ति राजवी सिद्धार्थ के साथ ही नजर आ रही हैं. दोनों ने इस वीडियो में अपनी लाइफ के हर मोमेंट को शेयर किया है. वहीं वीडियो के बाद में कीर्ति ने एक हार्ट वाली फोटो भी शेयर की है. जिससे साफ हो गया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
कीर्ति ने कैप्शन में क्या लिखा?
कीर्ति ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘एक फोटो हजारों शब्द के बराबर होती है. सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं.’ एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट सेक्शन में भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं. वहीं फैंस दोनों की जोड़ी को भी अच्छा बता रहे हैं. कीर्ति और राजीव की तस्वीरों और वीडियो भरा ये कंपाइलेशन पोस्ट सभी को काफी पसंद आ रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘हक’ से हुई 2026 की शुरुआत, सिनेमाघरों में छाने के बाद किस OTT पर आई यामी गौतम की फिल्म?
‘फॉर मोर शॉट्स प्लीज’ में साथ कर चुके काम
बता दें कीर्ति और राजीव ‘फॉर मोर शॉट्स प्लीज’ वेब सीरीज में साथ काम कर चुके हैं. काफी टाइम से दोनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे. अब दोनों ने फाइनली रिलेशनशिप पर मुहर लगा ही दी है. कीर्ति कुल्हारी ‘फॉर मोर शॉट्स प्लीज’ सीरीज से पहले ‘पिंक’ मूवी से चर्चाओं में आई थी. इस फिल्म में कीर्ति के साथ तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में नजर आए थे.
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
44 mins agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
1 hr agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
1 hr agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
1 hr ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
1 hr ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
1 hr agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
2 hrs agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
2 hrs agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
2 hrs agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines