Kiran Rao on Divorce with Aamir Khan: कुछ दिन पहले फिल्म ‘लापता लेडीज’ रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर लोगों में खूब क्रेज देखा गया। दर्शकों ने फिल्म की तारीफ भी की और फिल्म को लेकर आमिर खान और किरण राव ने भी खूब लाइमलाइट चुराई है। इस बीच अब किरण राव ने आमिर संग अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस पर क्या कहा?
हम दोनों ही बहुत स्ट्रॉन्ग थे- किरण
हाल ही में ब्रूट इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में किरण राव ने आमिर संग अपने तलाक पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में कुछ नहीं हुआ था, मैंने इसके लिए पूरा टाइम लिया था। मैं और आमिर… हम दोनों ही बहुत स्ट्रॉन्ग थे, इसलिए मैंने कभी इसके बारे में चिंता नहीं की। हम दोनों का रिश्ता बहुत मजबूत था और एक-साथ जुड़े भी थे। हम दोनों में एक-दूसरे के लिए वही सम्मान और प्यार था और इसके लिए मैंने कभी चिंता नहीं की।
मैं खुद को डेवलप करना चाहती थी- किरण
इतना ही नहीं बल्कि किरण ने आगे कहा कि मुझे अपने लिए थोड़ा स्पेस भी चाहिए भी और मैं अपनी लाइफ को आजादी से जीना चाहती थी। इसलिए मैं खुद को डेवलप करना चाहती थी। हालांकि इसके लिए आमिर ने हमेशा मेरा साथ दिया और इससे मुझे मदद भी मिली। किरण ने बताया कि ऐसा इसलिए नहीं था कि हम एक-दूसरे की केयर नहीं करते थे या फिर हम दोनों के बीच कोई दिक्कत थी। सब ठीक था और आमिर बस मुझे सपोर्ट करना चाहते थे, इसलिए मैंने कभी भी तलाक के बारे में टेंशन नहीं ली।
माता-पिता की वजह से शादी की- किरण
इसके आगे किरण ने कहा कि शादी के पहले से ही हम लिव-इन में रहते थे। किरण ने कहा कि हम लोगों ने अपने माता-पिता की वजह से शादी की थी और शादी के एक साल पहले से ही हम लिव-इन में रहते थे। इससे तो ऐसा ही लग रहा है कि किरण राव ये कहना चाहती हैं कि उन्होंने और आमिर ने पेरेंट्स के कहने पर अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया। भले ही किरण और आमिर अब अलग हो चुके हैं, लेकिन दोनों की बॉन्डिंग आज भी बेहद अच्छी है।
यह भी पढ़ें- दस-बीस या तीस नहीं…. Nushrat Bharucha के पास है Shoe कलेक्शन की फैक्ट्री… आपने देखी?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines