King Of Kotha Trailer Release: इन दिनों अभिनेता दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग ऑफ कोठा’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वहीं, फैंस को भी एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
इस बीच अब अपकमिंग फिल्म ‘किंग ऑफ कोठा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं, अब इस पर शाहरुख खान ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2 के घर से बाहर हुईं जिया शंकर, एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान की दोस्ती में भी आईं दरार
King Of Kotha का ट्रेलर रिलीज
बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘किंग ऑफ कोठा’ के ट्रेलर को ‘जी स्टूडियो’ के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। साथ ही दुलकर सलमान ने भी इसे अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 34 सेकेंड का है। साथ ही इसमें दुलकर का राउडी अंदाज देखने को मिल रहा है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं, दुलकर के अंदाज को देखकर शाहरुख भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए।
King Of Kotha Trailer
शाहरुख खान ने ‘किंग ऑफ कोठा’ के लिए दुलकर सलमान को दी बधाई
फिल्म ‘किंग ऑफ कोठा’ के ट्रेलर को शेयर करते हुए शाहरुख ने ट्वीट किया है। किंग खान ने लिखा कि ‘ट्रेलर ने इम्प्रेस किया है। दुलकर सलमान को ‘किंग ऑफ कोठा’ के लिए बधाई। फिल्म का इंतजार कर रहा हूं। आपको गले लगाने और पूरी टीम की बड़ी सफलता की कामना करना करता हूं।’
King Of Kotha Trailer
वहीं, किंग खान के ट्वीट का जवाब देते हुए दुलकर सलमान ने रिप्लाई में लिखा है कि ‘बहुत बहुत धन्यवाद शाहरुख सर। यह मेरे लिए बहुत बड़ा पल है। हमेशा से आपका फैनबॉय।’
King Of Kotha Trailer
फिल्म की कहानी
वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में कोठा के साथ-साथ नशीली दवाओं के अवैध व्यापार की झलक भी देखने को मिलेगी। साथ ही फिल्म में राजू की राह में कई कांटे आएंगे और पूरी लड़ाई कोठा पर अपनी बादशाहत कायम करने के लिए होगी। बता दें कि ‘किंग ऑफ कोठा’ दुलकर सलमान की अगली पैन इंडिया फिल्म है, जो 24 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं, फैंस को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
18 mins ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
3 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
4 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines