Shah Rukh Khan King Title Reveal: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके 60वें बर्थडे के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील कर दिया गया है. उनके जन्मदिन के मौके पर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील करते हुए धांसू वीडियो जारी किया गया है, जिसमें अभिनेता को ‘पठान’ और ‘जवान’ से भी धांसू लुक और एक्शन अंदाज में देखा जा सकता है. ‘पठान’ के बाद सिद्धार्थ आनंद के साथ शाहरुख खान का ये दूसरी बार कोलेबोरेशन है.
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें एक्टर को धांसू और एक्शन मोड में देखा जा सकता है. इसमें अभिनेता को ‘पठान’ और ‘जवान’ से भी खतरनाक अंदाज में देखा जा सकता है. उनका लुक और एक्टिंग देखते ही बन रही है. फिल्म भले ही अगले साल 2026 में रिलीज की जाएगी लेकिन, किंग खान के इस लुक और वीडियो ने दर्शकों को अभी से ही एक्साइटेड कर दिया है कि वह एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर रूल करने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मरने की जल्दी नहीं…’, जब फिल्मों से ब्रेक लेने पर बोले थे सतीश शाह, मौत से 2 घंटे पहले रत्ना पाठक को किया था मैसेज
अब तक की सबसे बड़ी फिल्म हो सकती है ‘किंग’
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘किंग’ के एक्टर का लुक और एक्शन देखते ही बन रहा है. इस अंदाज में उन्हें पहले कभी नहीं देखा होगा. फिल्म बिना किसी शक यह दुनियाभर के फैंस को थ्रिल कर देगी. ये फिल्म स्टाइलिश और जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर है, जो स्टाइल, करिश्मा और थ्रिल को नए तरीके से पेश कर रही है. सिद्धार्थ आनंद की यह अब तक की सबसे बड़ी और मसालेदार फिल्म मानी जा रही है, जो उनके एक्शन स्टोरीटेलिंग को एक नए लेवल पर ले जाएगी. ‘किंग’ के वीडियो में भी ‘डर नहीं देहशत हूं…’ जैसे धांसू डायलॉग्स सुनने के लिए मिलते हैं. ‘किंग’ की पंचलाइन ‘सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम किंग’ है. ये जोश से भरपूर है. आपको बता दें कि फिल्म को अगले साल 2026 में रिलीज किया जाएगा और इसके जरिए वह एक बार फिर से दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे.
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan B’day: 50 रुपये थी शाहरुख खान की पहली सैलरी, आज हैं 12490 करोड़ के मालिक
देखिए शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के टाइटल का वीडियो
2023 में दी थी तीन ब्लॉकबस्टर
आपको बता दें कि शाहरुख खान ने साल 2023 में लंबे ब्रेक के बाद बैक टू बैक तीन ब्लॉकबस्टर दी थी. उस साल की शुरुआत उन्होंने ‘पठान’ से की थी, जिसमें दीपिका पादुकोण के साथ दिखे थे. इसके बाद उन्हें फिल्म ‘जवान’ में देखा गया था. वहीं, साल के अंत में वह फिल्म ‘डंकी’ में दिखे थे. अपनी तीनों फिल्मों से एक्टर ने उस साल 2000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.
यह भी पढ़ें: 12वें दिन ‘थामा’ का जलवा बरकरार, ‘द ताज स्टोरी’ का निकला दम, जानिए ‘बाहुबली द एपिक’ का भी हाल
संबंधित खबरें
अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 mins ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
22 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines