हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

‘किंग’ के डायरेक्टर Siddharth Anand की क्रिप्टिक पोस्ट से मचा हड़कंप, ‘बेबी पंच’ लिखकर बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. लेकिन इसी बीच फिल्म ‘किंग’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि नए किरदार के लुक से पर्दा हटने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
किंग फिल्म के डायरेक्टर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ इस साल रिलीज होने वाली है. हालांकि, फिल्म की शूटिंग इन दोनों चल रही है. किंग खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया था और अपने फैंस को सरप्राइज दिया था. शाहरुख खान की फिल्म का इंतजार उनके फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं. दरअसल, किंग खान 2023 के बाद बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं.

‘किंग’ फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली है. ऐसा पहली बार हो रहा है, जब सुहाना खान और शाहरुख खान एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की जोड़ी को लोगों का कितना प्यार मिलता है. इस फिल्म में शाहरुख खान बेटी सुहाना के टीचर बने हैं. हालांकि, इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद से ही फैंस की धड़कन ने तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: ‘King’ में रोल पाने के पीछे Shahrukh Khan का बड़ा हाथ, जयदीप अहलावत का खुलासा

विज्ञापन

‘किंग’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया पोस्ट

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘बेबी पंच, अगर आप जानते हैं तो मतलब है कि आप जानते हैं.’ जब से उन्होंने यह पोस्ट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट के बाद लोग ये कयास लगा रहे हैं कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद सुहाना खान के किरदार से पर्दा उठाने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर सियासी संग्राम, सपा विधायक ने सेंसर बोर्ड पर उठाए सवाल

विज्ञापन

कब रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में किंग खान के साथ सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में नजर आने वाली है. हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट बताई गई थी. टीजर के बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola