फिल्म इंडस्ट्री की कई ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने अब फिल्मों से दूरी बना ली है. अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाने वालीं ये हसीनाएं कुछ तो गुमनाम की जिंदगी जी रही हैं, वहीं कुछ ने दूसरे करियर शुरू कर दिया है. आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया और इंडस्ट्री में उन्हें ‘मोहब्बतें गर्ल’ से पहचान मिली. वहीं अब ये हसीना फिल्मों से दूर है और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी की मैनेजर है. हम बात कर रहे हैं किम शर्मा की. चलिए आज आपको किम शर्मा के बारे में डिटेल में बताते हैं.
डेब्यू फिल्म से मिली पहचान
किम शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2000 में आई ‘मोहब्बतें’ फिल्म से किया था. आदित्य चोपड़ा की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में किम की जोड़ी जुगल हंसराज के साथ देखने को मिली थी. इस फिल्म में किम को काफी पसंद भी किया गया था. बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होने के बाद ये फिल्म शाहरुख खान की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई थी. इस फिल्म के बाद किम ने और भी कई फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाए रखी.
यह भी पढ़ें: सुपरहिट फिल्म से डेब्यू के बाद भी फ्लॉप रहा इन एक्ट्रेसेस का करियर, Bhumika से Anu तक इंडस्ट्री में हुईं गुमनाम
इन फिल्मों में किया काम
‘मोहब्बतें’ में सुर्खियों बटोरने के बाद एक्ट्रेस ‘तुमसे अच्छा कौन है’, ‘नहले पे दहला’, ‘मनी है तो हनी है’, ‘लूट’ और ‘खड्डे’ जैसी फिल्मों में नजर आईं. हालांकि इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की. इसके बाद से किम ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. फिल्मों से दूर होने के बाद भी एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में आईं. इस बार एक्ट्रेस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी की वजह लाइमलाइट में नजर आई थीं.
यह भी पढ़ें: Malaika Arora रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ हुईं स्पॉट, पैप्स को देख किया किनारा
ओरी की मैनेजर
सोशल मीडिया पर अपनी फनी रील्स से फेमस होने वाले ओरी का नाम अमीर इंफ्लुएंसर में आता है. ओरी की मैनेजर किम शर्मा ही हैं. किम ही ओरी की तरक्की के पीछे हैं. इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुद ही किया था. कुनिका सदानंद के एक पॉडकास्ट में किम शर्मा ने ओरी के मैनेजर होने का खुलासा किया था, जिसके बाद से किम एक बार फिर चर्चाओं में आ गई थीं.
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines