Kim Kardashian Use Salmon Sperm: हॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस किम कार्दशियन इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हो भी क्यों न एक्ट्रेस बीते दिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने इंडिया जो आई हुई हैं। अंबानी के इस शाही फंक्शन में किम अपनी बहन क्लो कार्दशियन के साथ शामिल हुईं। फंक्शन में जब सुर्ख लाल रंग पहन एक्ट्रेस ने एंट्री ली तो लोगों की नजरें उनसे हट न सकीं। वेस्टर्न लुक से तहलका मचाने वालीं किम इंडियन लुक में काफी खूबसूरत दिखाई दीं।
जाहिर है कि एक्ट्रेस की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है लेकिन इसके पीछे की असली वजह क्या है ये आपको भी चौंका सकती है। दरअसल, किम कार्दशियन ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने सैल्मन स्पर्म से बना फेशियल ट्राई किया था। यही वजह है कि उनका चेहरा काफी ग्लो करता है।
क्या होता है सैल्मन स्पर्म फेशियल?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैल्मन स्पर्म फेशियल को सैल्मन फिश के स्पर्म से बनाया जाता है। कुछ लोग इसे इंजेक्शन की मदद से स्किन के अंदर इंजेक्ट कराते हैं। इस ट्रीटमेंट की मदद से चेहरे की स्किन काफी ग्लोइंग हो जाती है। साथ ही इससे चेहरे पर नमी बरकरार रहती है। साथ ही चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि सैलमन स्पर्म फेशियल में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो आपकी सुंदरता को बढ़ाने में मदद करते हैं।
इंटरव्यू में किया था खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम कार्दशियन को लेकर काफी चर्चा थी कि उन्होंने अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए सैल्मन स्पर्म से बने फेशियल को ट्राई किया था। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया था कि लोगों ने जो पढ़ा है, वो सच है। ‘द कार्दशियंस’ के एक एपिसोड में किम ने बताया था कि ‘हां, मैंने सैल्मन स्पर्म फेशियल ट्राई किया है। इसे मेरे चेहरे पर इंजेक्ट किया गया था।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT3: लाइट बंद होते कृतिका के जाग उठे ‘अरमान’, ब्लैंकेट के अंदर कपल हुआ इंटीमेट
जेनिफर एनिस्टन का नाम भी शामिल
43 साल की किम कार्दशियन की इस बात को सुनकर लोग हैरान भी रह गए थे। वहीं जब उनसे इस फेशियल के प्रभाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। बता दें कि किम पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने सैल्मन स्पर्म फेशियल का यूज किया है। उनकी ये बात सुनकर फैंस भी हैरान रह गए। वैसे आपको बता दें कि किम से पहले एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन भी इस फेशियल को ट्राई कर चुकी हैं। इसके अलावा भी कई स्टार्स रहे हैं, जो सुंदर दिखने के लिए अजीबो-गरीब सी चीजें ट्राई कर चुके हैं।
ऑटो की सवारी करते दिखी थीं किम
गौरतलब है कि एक्ट्रेस किम कार्दशियन ने अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई में आई हुई हैं। शादी से पहले एक्ट्रेस अपनी बहन क्लो कार्दशियन के साथ टुक-टुक (ऑटो) में बैठकर मुंबई की सड़कों पर एन्जॉय करते हुए नजर आई थीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
8 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
13 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
15 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
16 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
19 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines