Kim Kardashian चेहरे पर यूज करती हैं Salmon Sperm? एक्ट्रेस ने किया खुलासा तो चौंके फैंस

Kim Kardashian Use Salmon Sperm: हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन की खूबसूरती के दुनिया में कई लोग दीवाने हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए स्पर्म फेशियल का यूज किया था।

Kim Kardashian Revealed Beauty Treatment

Kim Kardashian Revealed Beauty Treatment.

Kim Kardashian Use Salmon Sperm: हॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस किम कार्दशियन इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हो भी क्यों न एक्ट्रेस बीते दिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने इंडिया जो आई हुई हैं। अंबानी के इस शाही फंक्शन में किम अपनी बहन क्लो कार्दशियन के साथ शामिल हुईं। फंक्शन में जब सुर्ख लाल रंग पहन एक्ट्रेस ने एंट्री ली तो लोगों की नजरें उनसे हट न सकीं। वेस्टर्न लुक से तहलका मचाने वालीं किम इंडियन लुक में काफी खूबसूरत दिखाई दीं।

विज्ञापन

जाहिर है कि एक्ट्रेस की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है लेकिन इसके पीछे की असली वजह क्या है ये आपको भी चौंका सकती है। दरअसल, किम कार्दशियन ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने सैल्मन स्पर्म से बना फेशियल ट्राई किया था। यही वजह है कि उनका चेहरा काफी ग्लो करता है।

विज्ञापन

क्या होता है सैल्मन स्पर्म फेशियल?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैल्मन स्पर्म फेशियल को सैल्मन फिश के स्पर्म से बनाया जाता है। कुछ लोग इसे इंजेक्शन की मदद से स्किन के अंदर इंजेक्ट कराते हैं। इस ट्रीटमेंट की मदद से चेहरे की स्किन काफी ग्लोइंग हो जाती है। साथ ही इससे चेहरे पर नमी बरकरार रहती है। साथ ही चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि सैलमन स्पर्म फेशियल में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो आपकी सुंदरता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

इंटरव्यू में किया था खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम कार्दशियन को लेकर काफी चर्चा थी कि उन्होंने अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए सैल्मन स्पर्म से बने फेशियल को ट्राई किया था। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया था कि लोगों ने जो पढ़ा है, वो सच है। ‘द कार्दशियंस’ के एक एपिसोड में किम ने बताया था कि ‘हां, मैंने सैल्मन स्पर्म फेशियल ट्राई किया है। इसे मेरे चेहरे पर इंजेक्ट किया गया था।’

विज्ञापन

जेनिफर एनिस्टन का नाम भी शामिल

43 साल की किम कार्दशियन की इस बात को सुनकर लोग हैरान भी रह गए थे। वहीं जब उनसे इस फेशियल के प्रभाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। बता दें कि किम पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने सैल्मन स्पर्म फेशियल का यूज किया है। उनकी ये बात सुनकर फैंस भी हैरान रह गए। वैसे आपको बता दें कि किम से पहले एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन भी इस फेशियल को ट्राई कर चुकी हैं। इसके अलावा भी कई स्टार्स रहे हैं, जो सुंदर दिखने के लिए अजीबो-गरीब सी चीजें ट्राई कर चुके हैं।

विज्ञापन

ऑटो की सवारी करते दिखी थीं किम

गौरतलब है कि एक्ट्रेस किम कार्दशियन ने अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई में आई हुई हैं। शादी से पहले एक्ट्रेस अपनी बहन क्लो कार्दशियन के साथ टुक-टुक (ऑटो) में बैठकर मुंबई की सड़कों पर एन्जॉय करते हुए नजर आई थीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ