Kim Kardashian Trolled: अमेरिकन एक्ट्रेस और मॉडल किम कार्दशियन भले ही अमेरिका लौट गई हों, लेकिन हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में एक्ट्रेस अपनी बहन क्लोई कार्दशियन के साथ शामिल हुईं, जिसके बाद से उनकी देसी अवतार वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अपने देसी ग्लैमरस लुक से कार्दशियन सिस्टर्स ने लाइमलाइट लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
इस बीच उनकी एक तस्वीर वायरल हुई, जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि ट्रोलिंग के बाद किम की फोटो वहां से हटा दी गई। इस बात का दावा रेडिट पोस्ट पर किया गया है। वहीं नेटिजन्स का कहना है कि किम कार्दशियन ने अपने फोटोशूट के लिए भगवान का अपमान किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में किम कार्दशियन ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई व्हाइट साड़ी पहनी थी। इस लुक के साथ उन्होंने हैवी नथ कैरी की थी, जो काफी चर्चा में रही। किम का देसी लुक बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था। इस लुक के साथ कराए गए फोटोशूट की तस्वीरों को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। जैसे ही उनकी तस्वीरें वायरल हुईं तो सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: OTT Upcoming Release: जुलाई का तीसरा हफ्ता होगा मजेदार, दस्तक देने जा रहीं ये फिल्में-सीरीज
भगवान गणेश को बनाया प्रॉप
दरअसल, किम कार्दशियन ने अपने फोटोशूट में भगवान गणेश की मूर्ति को प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया था। एक्ट्रेस मूर्ति पर फेस रखकर पोज देती दिखाई दीं, जिसे देखकर इंडियन्स भड़क गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किम को ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्रोलिंग होते देख किम कार्दशियन ने उस तस्वीर को अपनी पोस्ट से हटा दिया, जिसका दावा रेडिट पोस्ट में किया गया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि किम ने अपने घटिया फोटोशूट के लिए गणेश भगवान की मूर्ति का सहारा लिया है।
Not Kim using Ganesha as a prop for her trashy photo ops
byu/Background-Permit499 inBollyBlindsNGossip
उधर, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किम कार्दशियन को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा कि पोस्ट हटा दी, यह अच्छा किया। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अगर उन्हें इंडिया से अटेंशन चाहिए तो ऐसी घटिया हरकत न ही करें।’ एक यूजर ने लिखा, ‘इन विदेशियों को हमारी सभ्यता से कोई लेना-देना नहीं होता।’ इस तरह से यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।
गरीब बच्चों को परोसा खाना
बता दें कि किम कार्दशियन और क्लोई कार्दशियन की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें एक्ट्रेस मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में गरीब बच्चों को खाना परोसते हुए दिखाई दे रही हैं। स्कूली बच्चों को खाना परोसते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसके बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
42 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
2 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
3 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
21 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines