हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kim Kardashian की बहन बॉलीवुड की इस हसीना की डुप्लीकेट! अंबानी की शादी के वीडियो ने दिया हिंट

Kim Kardashian Sister Khloé Kardashian: क्लोई कार्दशियन इस टाइम इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, इसकी वजह क्लोई का लुक है। अनंत-राधिका की शादी से क्लाई का एक वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर छा गया।

विज्ञापन
Khloé Kardashian

Kim Kardashian Sister Khloé Kardashian: हाल ही में कार्दशियन सिस्टर्स अंनत और राधिका की शादी के लिए इंडिया आई थी। भारत आने के बाद कार्दशियन सिस्टर्स ने खूब लाइमलाइट चुराई। कभी ऑटो रिक्शा तो कभी मंदिर में सेवा करके किम और क्लोई ने लोगों का ध्यान खींचा। इस बीच इंटरनेट पर एक ऐसा भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किम की बहन क्लोई को बॉलीवुड की हसीना जैसा बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जी हां, इंटरनेट पर क्लोई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में क्लोई अपने लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं। कभी अपने हार तो कभी मेकअप पर ध्यान देते हुए क्लोई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही नेटिजंस भी इस पर खूब चर्चा कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि लोगों का तो यहां तक कहना है कि किम की बहन क्लोई बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के जैसी लग रही हैं।

यूजर्स ने किए सवाल

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि क्लोई, राखी सावंत के जैसी लग रही है। दूसरे यूजर ने कहा कि क्या क्लोई सच में राखी जैसी लग रही है। तीसरे यूजर ने कहा कि क्लोई राखी जैसी क्यों लग रही हैं? एक और यूजर ने कहा कि क्या किसी और को भी लग रहा है कि क्लोई, राखी के जैसी लग रही हैं? इस तरह के तमाम कमेंट्स सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

कार्दशियन सिस्टर्स के इंडियन लुक ने लूटी लाइमलाइट

गौरतलब है कि अनंत-राधिका की शादी के लिए कार्दशियन सिस्टर्स ने पूरा इंडियन लुक लिया था। विदेशी बालाओं के इस लुक की लोगों ने खूब तारीफ की। हालांकि अब क्लोई का ये इंडियन लुक राखी सावंत से कंपेयर किया जा रहा है। बता दें कि कार्दशियन सिस्टर्स 11 जुलाई की रात को भारत आई थीं। इस दौरान अंबानी परिवार ने दोनों बहनों का बेहद शानदार तरीके से वेलकम किया था।

किम और क्लोई ने इंडिया में किए खूब मजे

अनंत-राधिका की शादी में किम और क्लोई ने खूब मजे किए और इस दौरान उन्होंने अपने बेस्ट टाइम को इंडिया में बिताया, जिसके लिए किम ने खुद पोस्ट शेयर करके कहा भी कि उनका दिल भारत के पास है। किम और क्लोई दोनों ही विदेशी बालाएं और हम बड़ी हस्तियां हैं, ऐसे में अंबानी की शादी में ना सिर्फ देसी बल्कि विदेशी नजरें भी उन पर थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Nataša Stanković आखिर क्या कहना चाहती हैं? एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस को फिर किया कंफ्यूज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola