Kim Kardashian indian Look: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की बेशक शादी हो गई है, लेकिन अभी भी इस शादी की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। सदी की सबसे महंगी शादी में दुनियाभर की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। इस शादी में कार्दशियन सिस्टर्स भी शामिल हुई थीं।
इंटरनेट पर वायरल हुई फोटोज
सोशल मीडिया पर किम और क्लोई की फोटोज इस शादी से सामने आई हैं। शादी के बाद कार्दशियन सिस्टर्स वापस जा चुकी हैं, लेकिन अभी भी ऐसा लग रहा है कि किम के दिल से ‘देसी खुमार’ नहीं उतरा है। जी हां, किम के ताजा पोस्ट पर अगर नजर डालें तो वह कुछ ऐसा ही इशारा कर रहा है।
फिर इंडियन लुक में दिखीं किम
अनंत-राधिका की शादी में किम और क्लोई दोनों बहनें इंडियन लुक में दिखी थीं। जैसे ही कार्दशियन सिस्टर्स इस लुक में नजर आईं, इंटरनेट पर चर्चा होने लगी। अब किम ने अपने इंस्टाग्राम पर फिर से अपने देसी लुक की अनसीन फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में न सिर्फ किम का बोल्ड लुक नजर आ रहा है, बल्कि वे अपने देसी लुक को भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं अब यह तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
टीका और नथ ने खींचा ध्यान
नई पोस्ट से कुछ घंटे पहले भी किम ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की थीं, जिनमें वे व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इन फोटोज में किम के माथे पर लगा टीका हर किसी का ध्यान खींच रहा है। जिस तरह से किम भारत में बिताए पलों को याद कर रही हैं, उससे साफ है कि वे अभी भी इंडिया को मिस कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों पर यूजर्स भी भरकर कमेंट्स कर रहे हैं।
यूजर्स ने दोनों बहनों पर लुटाया प्यार
पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि आप बेहद सुंदर लग रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि मुझे आपका यह लुक बहुत पसंद आया। तीसरे यूजर ने लिखा कि आपका लुक कमाल का है और क्लोई भी पिंक कलर में खूब जच रही हैं। एक और यूजर ने लिखा कि इंडियन लुक आप पर खूब जच रहा है। एक यूजर ने कहा कि शादी खत्म हो गई है, लेकिन आपके दिल में अभी भी इंडिया की यादें हैं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर पोस्ट पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra को खास शख्स ने किया लिप-लॉक, इंस्टाग्राम पर लिखा-‘मैं कितना लकी हूं…’
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
31 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
2 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
3 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
21 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines